फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश से यातायात ठप, गाड़ियां फंसी

Sat, 22 Jul 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Jul 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Many Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

प्रदेश के कई जिलों में देर रात और तड़के सुबह भारी बारिश से यातायात ठप हो गया है। लैंड स्लाइडिंग से कई सड़कें बंद हो गई हैं। जिला मंडी और कुल्‍लू में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह मंडी में पडोह के पास भारी भू स्‍खलन होने से यातायात ठप हो गया । सड़क पर भारी मात्रा में चट्टानें गिरने से मनाली आने जाने वाली गाड़ियां भी फंस गई। इन्हें हटाने के लिए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मेहनत के बाद दोपहर तक इसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, कुल्‍लू में सैंज घांटी के पास पागल नाला आने से सैंज लारजी सड़कमार्ग बंद हो गया है। यातायात ठप होने से लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी भारी बारिश की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला और इसके आसपास के ‌इलाकों में सुबह करीब नौ बजे हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed