फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many new faces in the executive committee of the Urban Congress, two women have been given the responsibility of Vice President

Shimla News: शहरी कांग्रेस की कार्यकारिणी में कई नए चेहरे, दो महिलाओं को उपाध्यक्ष का जिम्मा

Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many new faces in the executive committee of the Urban Congress, two women have been given the responsibility of Vice President
शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (शहरी) की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने इसकी अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में गठित इस कार्यकारिणी में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में जय प्रकाश, रवि राणा, वीनेश ठाकुर, कुश पाल सिंह, नरेश गांधी, सत्या वर्मा, मंगल बिष्ट, प्रवीण भारद्वाज, जगदीश ठाकुर, उमा वर्मा और विशाल ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। महासचिव पद पर दीपक सुंदरियाल को नियुक्त किया गया है। उनके साथ मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, सुमित गौतम, संदीप चौहान, अमित शर्मा, विनोद कुमार, अमृतपाल सिंह, विक्की शुभ और रोहित कश्यप को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सचिव पद पर अमीन दीप सिंह, रामा सूद, फैयाज, पुनीत कुमार (मनु), संदीप ठाकुर (बून), धीरज कश्यप, देवेंद्र, अशोक सोहल, जितेंद्र ठाकुर, बलविंदर कुमार (बॉबी), पुष्पेंद्र पाल, गौरव कुमार घारू, मनप्रीत सिंह (सैम्बी), किशोर कुमार, कपिल धरेवाल, संजय आजाद, वासु कुठियाला, हेमू ठाकुर, रोहित जोगटा, पवन तनेजा, अंकुश (गोनू), धीरज परमार, अवनीश चौहान, नीतीश राणा, सौरव सेखड़ी, संतोष शर्मा, रंजीत सिंह, अल्बर्ट मेसी, गुरविंदर सिंह और सचिन पटियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं को भी जिम्मेदारी
कोषाध्यक्ष के रूप में महिंदर जीत सिंह (बबलू) को नियुक्त किया है। इसके अलावा हरीश जनारथा, सुरेंद्र चौहान, उमा कौशल, आदर्श कुमार सूद, नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, सोहन लाल, जैनी प्रेम, शशि शेखर चीनू, प्रदीप कुमार, आनंद कौशल, अरुण शर्मा, जितेंद्र चौधरी और विनीत गौतम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
सलाहकार समिति में वेद प्रकाश ठाकुर (वेदु), कंवल जीत सिंह, अनिल बक्शी, धीरेंद्र गुप्ता, तनु चौहान, अब्दुल रहीम, भूपिंदर सिंह, मलकियत सिंह, धर्म पाल पुरी, अशोक जैन, ज्ञान चंद शर्मा, मनोज अधिकारी फैयाज, रूप चंद, रविंदर सिंह मंगा और ज्ञान कंवर को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी हिमांशु कुमरा, रीना नेगी और धीरज शर्मा को सौंपी है। सभी पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed