Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many elderly people stopped going for morning walks due to the terror of dogs and monkeys, some changed their route

Shimla News: कुत्तों-बंदरों के आतंक से कई बुजुर्गाें ने छोड़ दी सुबह की सैर, कुछ ने बदल दिया रूट

Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Many elderly people stopped going for morning walks due to the terror of dogs and monkeys, some changed their route
मॉलरोड पर सुबह डंडे लेकर लोगो को सैर करनी पड रही हैं।फोटो संवाद
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

शहर में सुबह 4:30 बजे से ही सैर पर निकल जाते हैं हजारों लोग, बिना डंडे के अब नहीं हो रही सैर
बोले वॉक करने जाएं तो पीछे भागते हैं कुत्ते
राजधानी में बंदरों और कुत्तों की दहशत के चलते कई लोगों को सुबह की सैर तक छोड़नी पड़ी है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं जो अब सैर पर नहीं जा पा रहे हैं। वे घरों में बंद से हो गए हैं। कई ऐसे हैं जिन्होंने कुत्तों और बंदरों के डर से सैर के रूट बदल दिए हैं। मालरोड पर पहले हजारों लोग सैर करते थे, लेकिन अब ज्यादातर शिल्ली चौक से छोटा शिमला, चौड़ा मैदान जा रहे हैं। जो लोग मालरोड जा रहे हैं, उन्हें भी हाथ में डंडे रखने पड़े हैं। पेश है लाइव रिपोर्ट-
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिन : रविवार। समय सुबह : 6:30 बजे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर कई लोग सुबह की सैर पर निकले हैं। ज्यादातर के हाथ में डंडे हैं। कुछ बुजुर्ग भी धीरे-धीरे रिज पर टहलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रविवार की छुट्टी के कारण कई अभिभावक बच्चों को भी साथ लाए हैं।
विज्ञापन

रिज पर एचपीएमसी के पास कुत्तों का झुंड भी घूम रहा है। दो लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जैसे ही तेजी से आगे बढ़ते हैं अचानक कुत्ते पीछे भागने लगते हैं। एक व्यक्ति ने डंडा दिखाया तो कुत्ते पीछे हट गए। 6:45 बजे स्कैंडल प्वाइंट पर भी काफी लोग कालीबाड़ी सड़क और सीटीओ की ओर सैर पर निकले हैं। कई युवक तेज रफ्तार से चल रहे हैं। 7:15 बजे रोटरी क्लब के पास अचानक बंदरों का झुंड मालरोड पर आ जाता है। इसे देखकर लोग रुक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बुजुर्ग मालरोड पर एक तरफ खड़े हो जाते हैं। उनके हाथ में डंडे भी हैं लेकिन आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हो रही। करीब पांच मिनट बाद जब बंदर मिडल बाजार की सीढि़यों से उतरते हैं तो लोग आगे बढ़ पाते हैं।
सुबह की सैर पर मालरोड पहुंची छोटा शिमला की उर्मिला कहती हैं कि पहले सास-ससुर भी सैर पर आते थे। अब रास्ते में बंदर और कुत्ते इतने ज्यादा हैं कि सैर बंद करनी पड़ी।
लक्कड़ बाजार से रिज तक टहल के पहुंचे बुजुर्ग शांति लाल ने बताया कि पहले मालरोड पर हाईकोर्ट तक दौड़ लगाते थे। लेकिन नाज चौक और खेल परिसर के पास कुत्ते इतने ज्यादा हैं कि रूट बदल दिया। अब रिज पर ही दो चक्कर लगाकर वापस चला जाता हूं।


कुत्तों-बंदरों के बदले लाइफस्टाइल बढ़ी परेशानी
लोग कहते हैं कि पहले दोपहर में ही कुत्तों और बंदरों का आतंक होता था। रात को बंदर जंगलों की ओर लौट जाते थे। अब बंदर रात को 1:00 बजे भी रास्तों पर घूमते रहते हैं। वन विभाग भी मानता है कि शहर में बंदरों का लाइफ स्टाइल बदला है। बंदर अब रात को जंगल नहीं जाते। ये रिहायशी कॉलोनियों में घूमते हैं। इसका बड़ा कारण सभी रिहायशी काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइटें भी हैं। वे रात को घूमने के आदी हो गए हैं। वहीं, कुत्ते रात को तभी हमला करते हैं जब वे झुंड में रहते हैं। हालांकि, तड़के 4:00 बजे से ये भी सड़कों पर घूमने लगते हैं।

लोग बोले, अब डर-डर के होती है मॉर्निंग वॉक
1. बंदरों ने काटा, तब से छोड़ दी सैर
पहले सुबह की सैर पर जाती थी। लेकिन रिट्ज के पास मुझ पर बंदरों ने हमला कर दिया। बाजू, टांगों में चोटें आईं। इलाज के लिए आईजीएमसी जाना पड़ा। अब सैर छोड़ दी। अब घर के बाहर भी नहीं घूम पा रही। कई कुत्ते यहां लोगों को काट रहे हैं। निगम कुछ नहीं करता।
अर्चना धवन, जाखू निवासी एवं पूर्व पार्षद

2. अब डंडे लेकर होती है सैर : उषा
मेरा रूटीन है कि सुबह की सैर जरूरी होनी चाहिए। बिना डंडे के अब यह सैर नहीं होती। रास्तों में बंदर और कुत्ते इतने हैं कि डर लगता है। आसपास के कई बुजुर्ग इस डर से अब सैर तक पर नहीं जा पा रहे। इनके डर से सैर तक छूट रही है।
उषा, स्थानीय निवासी

3. सैर जरूरी लेकिन रास्ते में खतरे भी कई
रोज सुबह की सैर पर खलीनी से मालरोड सीटीओ तक पहुंचता हूं। सुबह की सैर जरूरी है, इसे नहीं छोड़ता। लेकिन अब रास्ते में कई खतरे हैं। कभी कुत्ते तो कभी बंदर रास्ता रोक लेते हैं। हाथ में डंडा न हो तो आगे बढ़ना मुश्किल होता है।
केसी भारद्वाज, निवासी खलीनी

4. मालरोड पर भी सैर करना आसान नहीं
सुबह हजारों लोग सैर पर निकलते हैं। इसके बावजूद मालरोड पर पैदल चलना मुश्किल होता है। हल्का दौड़ लगाओ तो कुत्ते पीछे भागने लगते हैं। मालरोड पर नाज चौक, सीटीओ, स्कैंडल और खेल परिसर के पास ध्यान से ही चलना पड़ता है। यहां सबसे ज्यादा कुत्ते रहते हैं।

जैनब, निवासी केएनएच क्षेत्र शिमला

5. मंदिर के रास्ते में डराते हैं कुत्ते-बंदर
मैं रोज सुबह रामबाजार से 4:30 से 5:00 बजे जाखू मंदिर जाता हूं। इतनी तड़के भी बंदर और कुत्ते रास्ते में डराते हैं। हॉलीलाज के पास कुत्तों का डेरा है तो ओकवुड से जाखू तक जगह-जगह रास्ते पर बंदर मिलते हैं। डर तो है लेकिन अब आदत सी बन गई है।
अजय ठाकुर, निवासी रामबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed