{"_id":"57b4a0ed4f1c1b705e6eb515","slug":"manimahesh-yatra-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश के लिए आज से शुरू होंगी उड़ानें, इस बार कम है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश के लिए आज से शुरू होंगी उड़ानें, इस बार कम है किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा के लिए 18 अगस्त से यात्री हवाई सफर का लुत्फ भी ले सकेंगे। इस बार मणिमहेश यात्रा के लिए चयनित दोनों कंपनियों के हैलीकॉप्टर भरमौर पहुंच गए हैं। ये हैलीकॉप्टर 18 अगस्त से नियमित रूप से उड़ान भरेंगे। इस बार प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा में एक तरफ का किराया 2010 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
यह पिछले साल के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये कम है। हैलीकॉप्टर से हासिल होने वाली कुल आय का पांच प्रतिशत हिस्सा कंपनियों को मणिमहेश ट्रस्ट के खाते में जमा करवाना होगा। अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने उड़ान शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बताया कि मणिमहेश के लिए निर्धारित अवधि के दौरान की उड़ानें शुरू होंगी और यह यात्रा संपन्न होने तक नियमित रूप से चलेंगी। उन्होंने बताया कि हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों को सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन