फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali Leh road bridge breakdown

मनाली लेह सड़क पर पुल टूटने से फंसे सैलानी

Thu, 28 Aug 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति) Updated Thu, 28 Aug 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
Manali Leh road bridge breakdown

मनाली-लेह सड़क पर कोकसर नाले के पास थामण नाले पर बना बैली ब्रिज टूट गया है। इससे यहां घूमने आए सैलानी और सेना की सैकड़ों गाडि़यां इस मार्ग पर फंस गई हैं। वीरवार देर शाम तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी उरग्यान दोरजे, नितिन शाशनी, सुदर्शन, प्रेमलता, रिग्जिन आंगमो ने बताया कि पुल की हालत पहले से ही खस्ता थी, लेकिन बीआरओ ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।
विज्ञापन


पुल टूटने के कारण उनके वाहन रास्ते में ही फंस गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सैलानियों को झेलनी पड़ रही है। कोकसर पुल की हालत भी खराब है। पुल की प्लेटें उखड़ रही हैं। इस पुल से एक समय में एक ही गाड़ी को जाने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केलांग के एएसआई मोती राम ने कहा कि पुल टूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति के डीसी हंसराज चौहान का कहना है कि इस पुल को ठीक करने के लिए बीआरओ से बातचीत की जा रही है। मार्ग को शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed