फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man from Mandi invented clapping switch system

ऐसी तकनीक की ताली बजाते ही जलें बल्ब-ट्यूब

Fri, 26 Sep 2014 08:21 AM IST
मुरारी शर्मा/अमर उजाला, मंडी
मुरारी शर्मा/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 26 Sep 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
Man from Mandi invented clapping switch system

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ओम प्रकाश ठाकुर ने कबाड़ से ऐसी तकनीक इजाद की है जो आपको हैरान कर देगी। मंडी की सराज घाटी के गांव शिवपुरी बगस्याड के ओम प्रकाश ठाकुर ने कबाड़ से क्लैपिंग स्विच सिस्टम तैयार किया है। ताली बजाते ही बल्ब और ट्यूब जल पड़ते हैं।

विज्ञापन


ओम प्रकाश ने सबसे पहले क्लैपिंग स्विच सिस्टम बनाया। यह 20 फुट की दूरी से भी ताली की आवाज पर काम करता है। इससे जुड़ा बल्ब भले ही कितनी भी दूर क्यों न हो, क्लैपिंग सिस्टम इसे जला देता है। पंखा और टीवी भी इससे चल पड़ते हैं।
विज्ञापन


ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने ऐसा उपकरण भी तैयार किया है कि यदि कोई आपके घर का दरवाजा खोलता है तो आपके मोबाइल पर घंटी बजेगी। यदि ओम प्रकाश ठाकुर की तकनीक को सुधार कर इसे आम प्रचलन के लायक कंपनियां बना दें तो कोई भी आपकी गैर मौजूदगी में आपके घर का दरवाजा खोलता है तो आपके मोबाइल पर घंटी बज जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 साल के ओम प्रकाश ने कबाड़ से ही चार तरह की तोपें बना रखी हैं। कई प्रकार के खिलौने भी तैयार किए हैं। बिजली से बंद और खुलने वाले पर्दे भी बना रखे हैं। ओम प्रकाश ठाकुर ने कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं लिया है। उन्हें बचपन से ही नई-नई चीजें बनाने का शौक था।


विज्ञान शिक्षकों ने उसके शौक को प्रोत्साहित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगस्याड से उन्होंने जमा दो तक शिक्षा हासिल की। ओम प्रकाश ने बताया कि उनके इस शौक को आगे बढ़ाने में विज्ञान अध्यापकों सोहनलाल, पवन कुमार और हंसराज का बड़ा योगदान रहा है। ओम प्रकाश अब खेती और बागवानी करते हैं। उनका सपना है कि उसकी खोजें आधुनिक रूप लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed