फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Major General GD Bakshi said - Zorawar Singh had rubbed the dust on the Chinese army

जीडी बख्शी बोले- जोरावर सिंह ने चीनी सेना को चटाई थी धूल

Sat, 11 Dec 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 09:28 PM IST
सार

हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के कार्यक्रम में मेजर जनरल जीडी बख्शी ने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में महान सेनानायक जनरल जोरावर सिंह के योगदान को सराहा। उन्होंने जनरल जोरावर सिंह के सैन्य अभियानों और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Major General GD Bakshi said - Zorawar Singh had rubbed the dust on the Chinese army
मेजर जनरल(सेवानिवृत) जीडी बख्शी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सैन्य शक्ति के पुनर्जागरण कालखंड के सबसे शूरवीर योद्धा थे जनरल जोरावर सिंह। शनिवार को हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के कार्यक्रम में यह बात मेजर जनरल जीडी बख्शी ने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में महान सेनानायक जनरल जोरावर सिंह के योगदान पर कही।  उन्होंने जनरल जोरावर सिंह के सैन्य अभियानों और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। बक्शी ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह ने चीनी और तिब्बती सेना के साथ 14000 फीट की बर्फीली चोटियों पर निर्णायक युद्ध लड़ा।

विज्ञापन


जनरल जोरावर सिंह ने डोगरा वीरों और लद्दाखी सेनानियों की सेना का एक मजबूत संगठन बनाया और मात्र दो हजार जांबाज सैनिकों के साथ दस हजार चीनी तथा तिब्बती सैनिकों की विशाल सेना के साथ युद्ध किया। जनरल जोरावर सिंह अद्भुत पहाड़ी योद्धा थे। उन्होंने हिमाचल, जम्मू के लोगों से अपील की कि वह वीर योद्धा की जयंती मानने एवं इनसे जुड़ी गाथाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिया सरकार से संवाद कायम करें। कार्यक्रम का संचालन एवं संपादन हितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed