{"_id":"5d1a2e528ebc3e3cdf12ff32","slug":"main-reason-of-road-accidents-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस वजह से बढ़ रहे सड़क हादसे, ऐसे लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस वजह से बढ़ रहे सड़क हादसे, ऐसे लगेगा अंकुश
Tue, 02 Jul 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की सड़कों पर क्रैश बैरियर न होने से भी हादसे हो रहे हैं। सरकार ने हिमाचल की सड़कों पर थ्राई बीम क्रैश बैरियर लगाने का फैसला लिया है। अभी तक इसमें पहल नहीं की गई। इस क्रैश बैरियर की यह खासियत है कि अगर इनसे गाड़ी टकरा जाती है तो गाड़ी पीछे हटती है।
विज्ञापन
थ्राई बीम क्रैश बैरियर से टकराने पर वाहन सड़क से बाहर नहीं जाएगा। केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्रालय ने पहले चरण में 39.47 करोड़ की राशि जारी की है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि हिमाचल की सड़कों में डब्बल लेयर के थ्राई क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे ताकि हादसे पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
अभी सड़कों पर लगे हैं सीमेंट के पैरापिट
हिमाचल की अधिकांश क्षेत्रों में सीमेंट के पैरापिट लगे हैं। इनमें सीमेंट कम और रेत ज्यादा है। ऐसे में यह पैरापिट सड़क पर टिकते नहीं। गाड़ी का बचाव तो दूर, मूसलाधार बारिश होने से यह पैरापिट गिर जाते हैं।
विज्ञापन