फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

सिंचाई योजनाएं ठेके पर देकर डुबो दिए करोड़ों, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

पूर्व कांग्रेस सरकार ने पेयजल और सिंचाई योजनाएं ठेके पर देकर जनता के करोड़ों डुबो दिए। जिन ठेकेदारों को ये परियोजनाएं ठेके पर दी थीं, उनकी हालत दयनीय हो गई है। 

विज्ञापन


मशीनें खराब हैं, पानी लिफ्ट करने वाले पंप चोरी हो गए हैं, कई पंप हाउसों में बिजली के तार उखाड़ दिए हैं। लोगों को इन योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है। अब सरकार ने इन्हें ठेके पर देने की प्रथा को बंद करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


विभाग में रिक्त पद भरकर सरकार स्वयं योजनाओं को चलाएगी। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने चौपाल के भाजपा विधायक बलवीर वर्मा के सवाल पर कहा - वे स्वयं इससे आहत हैं। योजनाएं आउटसोर्स की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें न पंप ऑपरेटर हैं, न फिटर और न ही चौकीदार है। ठेकेदारों ने अप्रशिक्षित लोग तैनात कर मशीनरियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्रोत ऐसे हैं, जहां से 6 इंच पानी लिफ्ट होना था, लेकिन मोटर खराब होने से डेढ़ इंच पानी लिफ्ट हो रहा है। 

रात 11 बजे ठेकेदारों को आती चुस्ती : रामलाल 

mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

इन स्कीमों का 5 सौ करोड़ बिजली बिल है। जब ठेकेदारों से योजनाओं का करार हुआ था, उस समय 26 प्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती करने की बात कही थी, लेकिन 12 से 15 लोगों का अप्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया गया।

महेंद्र सिंह ने कहा कि मामले पर गहनता से विचार किया गया है। योजनाएं अगर विभाग चलाता है तो पहले की अपेक्षा कम खर्च आएगा। मुख्यमंत्री से भी स्टाफ भरने की अपील की। 

विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि ठेकेदारों से पानी की स्थिति पूछने को फोन किया जाता है तो उठाते ही नहीं हैं। रात को 11 बजे ठेकेदारों को चुस्ती आती है। वापस फोन कर जवाब मिलता है तो वह इस बारे में विभाग से बात करें। 

बिंदल बोले - पानी की दशा ठीक करना जरूरी

mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

मामले में सदन में चर्चा हो रही थी, उसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि यह मामला गंभीर है। पानी की दशा को ठीक करना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में 4924 पंप हाउस हैं। इनमें 674 पंप ऑपरेटर, 645 फिटर, 208 पीएलएम और 160 चौकीदारों की कमी है। इनमें कुछ पदों को भरा जा रहा है। 

देहरा, धर्मशाला में बनेंगे केंद्रीय विवि के कैंपस 

mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

हिमाचल सरकार ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्पष्ट किया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो कैंपस होंगे। एक देहरा में और दूसरा धर्मशाला में। देहरा में सीयू के नाम पर जमीन ट्रांसफर हो गई, जबकि धर्मशाला में अभी प्रक्रिया बाकी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी साल विवि कैंपस का शिलान्यास करेंगे। हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण में हो रही देरी और कैंपस को लेकर असमंजस की स्थिति पर सीपीएम विधायक राकेश सिंघा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि दोनों जगह कैंपस बनाने के लिए

जमीन तय हो गई है। हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी पर काफी समय से राजनीति हो रही है। विवि का कैंपस कहां बनाना है, इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति की। सदन में शिक्षा मंत्री ने सदन में स्थिति स्पष्ट की। 

इसी मसले में देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने अनुपूरक सवाल किया कि  कुल कैंपस का कितना प्रतिशत दोनों क्षेत्रों में बंटेगा? शिक्षा मंत्री ने इसपर कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में स्वीकृत विवि पर कार्य पूरा होकर संचालन हो रहा है, लेकिन भूमि आवंटन सहित अन्य विषयों पर पिछली सरकार में हुई देरी से मामला लटका रहा। हिमाचल में भी इसी साल से कैंपस बनाने का काम शुरू होगा।

उधर, सीएम ने सदन के बाहर कहा कि अगर पूर्व सरकार ने समय पर निर्णय लिया होता तो आज विवि कैंपस बनकर तैयार हो जाता। भवन निर्माण को सरकार प्राथमिकता से पूरा करेगी। 

पहले बजट मेें दिखा, अब आएंगे हिमाचल के अच्छे दिन

mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

विधानसभा में 9 मार्च को पेश हुए बजट पर सोमवार से चर्चा शुरू हुई। चर्चा के पहले दिन प्रदेश सरकार के पहले भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट को देखने के बाद कहा जा सकता है कि अब हिमाचल के अच्छे दिन आएंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के उठाए सवालों पर भी पठानिया ने जमकर पलटवार किया। कहा कि पिछली सरकार ने माफिया राज को न सिर्फ संरक्षण दिया बल्कि उसे बढ़ाया और पैदा भी किया।

एक तरफ वन माफिया और नशे के माफिया के बाद पिछली सरकार ने शराब माफिया भी पैदा कर दिया। कानून व्यवस्था के मामले पर कहा कि कोटला में एक हत्याकांड पर पूरी सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी को नहीं पता कि अपराध होने के बाद आरोपी पकड़ गए लेकिन पिछली सरकार के राज में

हुए गुड़िया हत्याकांड में तो पुलिस वाले ही जेल चले गए। कहा कि बजट में उन्होंने हर क्षेत्र में दिशा दिखाने का प्रयास किया है। इसके बाद चर्चा में कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका समर्थन किया जाए।


 

किसी वायदे को पूरा नहीं किया

mahender singh thakur statement in himachal assembly budget session

कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया गया लेकिन दुकानें खोलने की बात कही जा रही है। मोदी सरकार के भी किसी वायदे को पूरा नहीं किया और प्रदेश सरकार ने भी अपने वायदों को बजट में जगह ही नहीं दी।

वहीं, विधायक रमेश धवाला ने कहा कि सरकार के सकारात्मक प्रयासों की सराहना करने में विपक्ष को गुरेज क्यों है। विधायक सतपाल रायजादा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में शिलापटों में विधायक के बजाय प्रत्याशी के नाम लिखने की नई प्रथा शुरू हुई है।

कहा कि नई सरकार अगर आम आदमी के छोटे छोटे कामों को तय समय में पूरा करा सकती है तो ही वह अच्छी सरकार कहलाएगी। विधायक कर्नल इंदर सिंह ने बजट के पक्ष में बोलते हुए पिछली सरकार पर जमकर हमला किया।

कहा कि पिछली सरकार ने लोन ले लेकर प्रदेश का बुरा हाल कर दिया। वहीं, शिक्षा की गुणवत्ता खराब होने पर भी वीरभद्र सरकार को जमकर घेरा। कहा कि पिछली सरकार ने वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। वहीं, वर्तमान सरकार पहले दिन से दोनों ही चीजों को रोकने के लिए कटिबद्घ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed