फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahatma Gandhi National Rural Employment Gurantee Act MNREGA

अब मनरेगा में फ्री ट्रेनिंग कर पाइए मनचाही नौकरी

Mon, 08 Feb 2016 09:04 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi National Rural Employment Gurantee Act MNREGA

मनरेगा में 100 दिन काम कर चुके 18 से 35 साल के नौजवान बेरोजगार अब मुफ्त ट्रेनिंग कर मनचाही नौकरी पा सकेंगे। इन्हें केंद्र सरकार बागवानी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी पार्लर, प्लंबर, पेंटर, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, मीडिया रिटेल समेत 40 ट्रेडों में ट्रेनिंग दिलाएगी।

विज्ञापन


स्किल डेवलपमेंट के बाद हिमाचल सरकार इन्हें नौकरी के अवसर मुहैया कराएगी। केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर पूछा है कि 18 से 35 साल के कितने युवा मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा कर चुके हैं। केंद्र ने ऐसे सभी युवाओं की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन

केंद्र ने मांगी सूची, 18 से 35 साल उम्र की लगाई है शर्त

Mahatma Gandhi National Rural Employment Gurantee Act MNREGA

केंद्र ने 5 फरवरी को यह पत्र भेजा है। यह प्लान 2016-17 के लिए मांगा है। हिमाचल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति लोगों की संख्या, पांच साल में कितने युवाओं ने मनरेगा में 100 दिन का काम किया है, इसकी जिला और ब्लॉक वाइज सूची मांगी है। हिमाचल में कितने लोगों के जॉब कार्ड बने हैं, इसका भी ब्योरा मांगा गया है।

उल्लेखनीय है कि स्टेट सिलिंग प्लान फॉर प्रोजेक्ट लाइफ मनरेगा में रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट के बाद प्रदेश सरकार इन युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेगी।

मनरेगा में केंद्र सरकार की ओर से पत्र आया है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने की बात कही गई है। हाल ही में यह पत्र आया है, इसको गंभीरता से देखा जाना है। -ओंकार शर्मा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed