फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   magisterial inquiry order and SIT constituted in shimla rape case

शिमला दुष्कर्म मामले में सरकार ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसआईटी भी गठित

Tue, 30 Apr 2019 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
magisterial inquiry order and  SIT constituted in shimla rape case

लोकसभा चुनाव के बीच राजधानी शिमला की सड़कों पर चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को एडीएम शिमला प्रभा राजीव को मजिस्ट्रियल जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही की तहकीकात को एडीएम से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम सिरमौर में चुनाव प्रचार छोड़ शिमला लौट आए हैं और पूरे मामले पर अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही दुष्कर्म की छानबीन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला प्रवीर ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। सीएम के आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार ने भी आपात बैठक बुलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी एसआर मरडी ने घटनास्थल का दौरा किया

magisterial inquiry order and  SIT constituted in shimla rape case
पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी - फोटो : अमर उजाला

उधर, मामले की जांच के लिए खुद डीजीपी एसआर मरडी ने घटनास्थल का दौरा किया। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला प्रभा राजीव को मार्क की गई मजिस्ट्रियल जांच में कहा गया है कि इस मामले में 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपें कि क्या दुष्कर्म की घटना से पहले लक्कड़ बाजार चौकी पहुंचने पर वहां सचमुच उसकी मदद नहीं की गई।

अगर ऐसा है तो इसके लिए दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके अलावा दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए एएसपी शिमला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। 

सआईटी में सात सदस्य होंगे

एसआईटी में सात सदस्य भी होंगे। ये एएसपी शिमला अभिषेक यादव, डीएसपी योगेश जोशी, इंस्पेक्टर राजकुमार, सब इंस्पेक्टर डिंपल, एसएचओ महिला थाना न्यू शिमला दयावती, एएसआई पुलिस चौकी संजौली रंजना और एएसआई राजीव कुमार होंगे।

एसआईटी के काम की पुलिस अधीक्षक शिमला बारीकी से निगरानी करेंगे। डीआईजी दक्षिणी रेंज शिमला इस मामले की जांच के बारे में डीजीपी को दैनिक आधार पर रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के पास भी पीडि़ता के सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। 

सरकार गंभीर, राजनीति करने वाले गलत : जयराम

magisterial inquiry order and  SIT constituted in shimla rape case

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपराधियों के बारे में कुछ क्लू मिल गए हैं। पुलिस गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के स्तर पर लापरवाही के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच बैठाई गई है।

दुष्कर्म पीडि़ता के भी ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी 164 के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं, वे गलत हैं। सरकार इस मामले पर बहुत संवेदनशील है। 

कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति से सरकार की बर्खास्तगी मांगी

magisterial inquiry order and  SIT constituted in shimla rape case

राजधानी शिमला में युवती से चलती कार में दुष्कर्म और पुलिस के उदासीन रवैये के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जयराम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं।

महिलाओं में भय है और पुलिस प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल भी शामिल रहे। ब्यूरो

पुलिस ने छात्रा का केएनएच में करवाया चेकअप

ढली पुलिस की एक टीम मंगलवार दोपहर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को रूटीन चेकअप के लिए कमला नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची। यहां छात्रा के कई टेस्ट करवाए गए। छात्रा के साथ कितने समय पहले दुराचार हुआ इससे संबंधित जानकारी पुलिस ने डॉक्टरों से ली।

इसके अलावा वारदात के समय कहीं छात्रा को नशीली दवाएं या शराब तो नहीं पिलाई गई, इसे लेकर भी टेस्ट करवाया गया। शाम को कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टरों ने यह रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट की जानकारी गोपनीय रखी है।

अस्पताल में भी छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहे। छात्रा का मेडिकल सोमवार को ही आईजीएमसी अस्पताल में करवाया गया था। इसमें दुराचार की पुष्टि हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed