{"_id":"6165b75b8ebc3ea18879643c","slug":"mad-boys-kamlau-became-the-winner-in-the-cricket-competition-shimla-news-sml3870124153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाल कायथ की तूफानी पारी से कमलाऊ बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाल कायथ की तूफानी पारी से कमलाऊ बना विजेता
विज्ञापन
Mad Boys Kamlau became the winner in the cricket competition
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। नलाटी स्टेडियम सराहन में मंगलवार को खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में दयाल कायथ की तूफानी पारी से मैड ब्वॉयज कमलाऊ विजेता बना।
नलाटी प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाऊ और मून लाइट ज्यूरी के बीच खेला गया। टॉस जीत पहले खेलने उतरी कमलाऊ की ओर से हर्ष कायथ और मिक्की कायथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे। हर्ष कायथ ने शानदार 36 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
दयाल कायथ ने नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली और निर्धारित दस ओवर में टीम का स्कोर 123 रन तक पहुंचाया। दयाल ने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के मारकर दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मून लाइट ज्यूरी के सलामी बल्लेबाज करन जिष्टू 16 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि बॉबी मेहता ने शानदार पारी खेलकर मैच को रोमांचकारी बनाया, लेकिन 35 रन बनाकर उन्हें भी गोलू ने पैवेलियन भेजा। विकास सेवगी ने भी 35 रन का सहयोग अपनी टीम को दिया। ज्यूरी की टीम 104 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर दयाल कायथ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मिक्की कायथ और साहिल वर्मा मून लाइट ज्यूरी को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
शौनितपुर यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित रोहित धंगल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में जीता सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का मालाओं से जोरदार स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष विकास चगांवी ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न इलाकों की 64 टीमों ने दमखम दिखाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार व ट्रॉफी से नवाजा। वहीं मुख्यातिथि ने क्लब को 51 हजार की नकद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की।
रस्साकसी में मंझगांव विजेता और छनाच उप विजेता
इस मौके पर महिला मंडलों की रस्साकसी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। इसमें क्षेत्र के 13 महिला मंडलों ने भाग लिया। रस्साकसी मुकाबले में सभी महिला मंडलों ने शानदार प्रदर्शन किया। रस्साकसी में महिला मंडल मंझगांव विजेता और महिला मंडल छनाच उप विजेता रहा। विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता को 2100 इनाम दिया गया।
संजय गोयल को सौंपी पर्यवेक्षक की कमान
रामपुर बुशहर। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर यादविंद्र पाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संजय गोयल (भाप्रसे) को 25-करसोग, 26-आनी, 66-रामपुर तथा 67 किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र जो कि 2 मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के खंड हैं में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत और चुनाव संबंधी जानकारी के लिए उनके मोबाइल संख्या 90154-38198 पर संपर्क कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से सांय 4 बजे से 5 बजे तक परिधि गृह रामपुर में आ सकते हैं।संवाद