{"_id":"b1dca37a960ea1e0ec78c9f7f75c25df","slug":"ma-examination-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU ने जारी किया एमए परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU ने जारी किया एमए परीक्षाओं का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 27 नवंबर से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में एमए की विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
इसमें डिप्लोमा, एलएलबी, बीएएलएलबी (ऑनर्स) की पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और 9वें सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं जबकि दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डा. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षाओं में बैठने के लिए फॉर्म भरने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। छात्र 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि तक कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद लेट फीस लगेगी और अगले पंद्रह दिन तक छात्र लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करवा पाएंगे। परीक्षा के फॉर्म यूनिवर्सिटी के काउंट पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।