फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over jairam thakur in mandi

वीरभद्र सिंह ने सीएम जयराम पर बोला तीखा हमला, दिया ये बयान

Sat, 04 May 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over jairam thakur in mandi
फाइल फोटो

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जयराम के पास प्रदेश का भला करने को न तजुर्बा है, न सामग्री।

विज्ञापन


कहा - मैं जयराम को पहाड़ी और मासूम आदमी सोचता था। इसलिए आज तक कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री को नम्रता सीखनी चाहिए अन्यथा हमें भी जवाब देना आता है। 
विज्ञापन

 

पहाड़ी संस्कृति का आदमी मुख्यमंत्री बनकर इतना मदहोश हो जाएगा

वीरभद्र ने कहा कि पहाड़ी संस्कृति का आदमी मुख्यमंत्री बनकर इतना मदहोश हो जाएगा, कभी सोचा नहीं था। उन्होंने जो आधारहीन और बेवजह आरोप लगाए हैं, उससे लगता है कि सत्ता का नशा उन्हें शराब से भी ज्यादा मदहोश कर चुका है।

उन्होंने कहा कि आश्रय नौजवान प्रत्याशी हैं। कर्म सिंह और सुखराम ने पहली बार मेरी मदद की थी। ढलती उम्र में पंडित जी पार्टी से बाहर हुए, लेकिन आज भी उनके दिल मे सद्भावना है। उन्होंने घर वापसी की है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते वह मोदी के राज्य गुजरात गए थे।

उस वक्त मोदी का बात करने का तरीका सभ्य था। लेकिन आज मोदी असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं। उनके इर्द-गिर्द आज जो लोग हैं, उनकी शक्ल से लोग डर रहे हैं। अच्छे नेताओं को मोदी ने बाहर का रास्ता दिखाया है, जो देश के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed