फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh hits out at shimla congress committee members

वीरभद्र ने शिमला शहरी जिला कांग्रेस कमेटी पर साधा निशाना, विरोधियों पर जमकर बरसे

Fri, 12 Apr 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 virbhadra singh hits out at shimla congress committee members
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने शिमला शहरी जिला कांग्रेस कमेटी पर खूब निशाना साधा और अपने विरोधियों की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में दस लोगों के साथ शिमला बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनी राम शांडिल प्रचार में गए थे, ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


शिमला शहरी जिला कांग्रेस कमेटी में दमदार लोगों को शामिल करें ताकि प्रचार के दौरान अधिक से अधिक लोग शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐसे प्रचार से जनता में अच्छा संदेश नहीं जाता है। मंच पर मौजूद शिमला शहरी के जिलाध्यक्ष कुछ बोलते, इससे पहले सभा खत्म कर दी गई। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को राजीव भवन के हाल के मंच पर संबोधित कर रहे थे। पहले वीरभद्र सिंह पार्टी नेताओं से कह रहे थे कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और एक फौज है। कांग्रेस अनुशासित फौज भी है और इसे लोकसभा चुनाव में फौज की तरह लड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसी ही वीरभद्र ने अपना भाषण खत्म करना था तो अचानक शिमला शहरी डीसीसी पर हमला बोलते हुए कहा कि शिमला में डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल के प्रचार में दमदार लोगों को लगाया जाना चाहिए था। शिमला बाजार में गिनती के लोगों को शांडिल के प्रचार में भेजने से अच्छा संकेत नहीं गया। शिमला शहरी डीसीसी में दमदार लोगों को आगे लाया जाना चाहिए। इसके बाद शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष और पदाधिकारी स्तब्ध रह गए। 

हालांकि वीरभद्र सिंह के इतना कहने के बाद मंच पर विराजमान शिमला शहरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण शर्मा कुछ बोलने के लिए खड़े हुए तो मंच पर बैठे अन्य नेताओं ने उनको सीट पर बैठाया और सभा समाप्त कर दी गई। 

शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी का रोहड़ू जाने का कार्यक्रम था परंतु वह जा नहीं पाए थे। शिमला शहरी डीसीसी के पास शांडिल का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं पहुंचा था। न ही उनके शिमला बाजार में प्रचार का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। उसी दिन शिमला के कनलोग में कांग्रेस की बैठक चल रही थी।

चुनावी लीड पर टिका विधायकों पदाधिकारियों का भविष्य: राठौर

lok sabha election 2019 virbhadra singh hits out at shimla congress committee members

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन दिखाना होगा। अगर इन विधायकों और पदाधिकारियों के क्षेत्रों में कम वोट पड़े तो इनका फिर से भविष्य तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ जो दुष्प्रचार कर रहे हैं, उसका सभी को एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देना होगा। 

शिमला संसदीय क्षेत्र की आम सभा राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल, शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। 

राठौर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि राष्ट्रवाद का अलाप उनके मुंह से अच्छा नहीं लगता है। प्रधानमंत्री के चौकीदार बनने के बाद देश में चोरी नहीं रुकी। अति संवेदनशील राफेल की फाइल चोरी भी हो गई। भाजपा देश में शहीदों के नाम पर वोट मांग रही है। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी करने लगे हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि कहीं उनकी पाकिस्तान के साथ कोई सांठगांठ तो नहीं है। 

वीरभद्र बोले- लोगों के बीच पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ जाएं 
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमें चुनावों के लिए लोगों के बीच पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ जाना होगा। कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और इसकी अवहेलना किसी भी स्तर पर कहीं भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत चली रहती है।

हमें जीत के लिए लड़ना है और यह तभी संभव होगा, जब हम एकजुट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजीव भवन में चुनावों के दृष्टिगत स्थापित मीडिया वॉर रूम का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यों और प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की बहुत महता है। 

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन चुनावों में व्यक्ति की नहीं, विचारधारा की लड़ाई है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। अगर आज हम एक नहीं हुए तो हो सकता है कि देश में चुनाव ही न हों। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन चुनावों में पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। जो निष्ठा से कार्य न करें, उन्हें संगठन के पदों पर न बैठाया जाए।

कांग्रेस में लोकतंत्र, भाजपा में नहीं: किमटा
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से एक सशक्त उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा के दुष्प्रचार को मुंहतोड़ जवाब दें। कांग्रेस में तो टिकट के लिए लाइन लगी थी, भाजपा में तो कोई आवेदन तक नहीं कर पाता। कांग्रेस में लोकतंत्र है पर भाजपा में नहीं।

फोरम के पूर्व सचिव हीरा मणि ने ली कांग्रेस सदस्यता 
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के पूर्व सचिव हीरा मणि भारद्वाज ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केवल शर्मा, खेमराज ठाकुर, गुरुबख्श सिंह ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, उर्मिल शर्मा आदि साथ थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed