फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Retired ITBP officer joins BJP wearing uniform in kangra

सेवानिवृत आईटीबीपी अफसर वर्दी पहनकर हुए भाजपा में शामिल

Fri, 26 Apr 2019 10:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Retired ITBP officer joins BJP wearing uniform in kangra
आईटीबीपी के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट ओम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

दाड़ी मैदान में भाजपा की रैली के  दौरान मेडल, स्टार और तमगों से सुसज्जित वर्दी पहने आईटीबीपी के सेवानिवृत असिस्टेंट कमांडेंट पार्टी में शामिल हुए तो नेता, कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी भौचक्के रह गए।

विज्ञापन


चार साल पहले आईटीबीपी से  रिटायर्ड ओम प्रकाश आईटीबीपी की वर्दी पहनकर अचानक मंच पर आए और पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को सैल्यूट किया।
विज्ञापन


ओम प्रकाश ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में सेवाओं के दौरान वह रिटायर हुए थे।  वर्दी पहनकर पार्टी में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अनुमति ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम प्रकाश ने बताया कि वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सहौड़ा गांव के रहने वाले हैं। आईटीबीपी के रिटायर्ड अफसर की वर्दी पहनकर भाजपा में शामिल होने की तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed