फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Rahul Gandhi statement on PM Modi una rally

सियासी कबड्डी में उतरकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

Sat, 11 May 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Rahul Gandhi statement on PM Modi una rally

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऊना में अपनी पहली ही जनसभा में राहुल गांधी ने सियासी कबड्डी के खेल में पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने का पूरा प्रयास किया।

विज्ञापन


पूर्व कबड्डी खिलाड़ी रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को अपने भाषण की पटकथा का नायक बनाते हुए सियासी कबड्डी का ताना बुना और मोदी पर हमले किए। राहुल के भाषण में चौकीदार का मुद्दा था तो राफेल पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप भी रैली में खूब चले।
विज्ञापन


बुजुर्गों के सम्मान से लेकर न्याय योजना की धार पर दिए भाषण से राहुल ने जनता को बांधने की भरपूर कोशिश की। राहुल जहां 72 हजारी योजना का बखान करते दिखे, वहीं उनका फोकस किसान-बागवान और महिलाओं पर भी रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि हमने मोदी को अपने पाले में ऐसे ही नहीं पकड़ा, बल्कि उसके लिए 6-7 महीने की प्लानिंग की गई। इसके बाद ही मोदी को अपने पाले में दबोचा।

चुनाव खत्म, बात खत्म और नरेंद्र मोदी खत्म

lok sabha election 2019: Rahul Gandhi statement on PM Modi una rally

 राहुल ने कहा कि इस प्लानिंग में जनता की आवाज को सुना गया है। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी अब हमारे कब्जे में हैं और कबड्डी-कबड्डी बोल रहे हैं। बस कुछ देर और चुनाव खत्म, बात खत्म और नरेंद्र मोदी खत्म।

फिनिश हो गया काम। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने अंबानी और पूंजीपतियों की चौकीदारी की। वहीं, सवाल उठाया कि अगर वो चौकीदार थे तो राफेल घोटाले में 30 हजार करोड़ अंबानी को क्यों दे दिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के केवल 15 लोगों को ही अरबों रुपये बांट दिए।

उन्होंने कहा कि यह पैसा देश के करोड़ों लोगों को बांटा जा सकता था। हिमाचल की सड़कों के लिए केंद्र ने 65 हजार करोड़ देने और जीरो मिलने पर घेरा। पंचायतों में 10 लाख को रोजगार और देश में हर साल 22 लाख नौकरियां देने का वायदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed