{"_id":"5ce3d7f7bdec22073f3f1d09","slug":"lok-sabha-election-2019-polling-party-returned-from-bara-bhangal-of-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा के बड़ा भंगाल से लौटी पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा के बड़ा भंगाल से लौटी पोलिंग पार्टी
Tue, 21 May 2019 04:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के बड़ा भंगाल मतदान केंद्र से पोलिंग पार्टी मंगलवार को लौट गई है। पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गगल पहुंचाया गया। इसके साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम पहुंचा दी गई हैं। 18 मतगणना स्थलों में 68 स्ट्रांग रूमों में हर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं।
विज्ञापन
23 मई को होने वाली कांगड़ा संसदीय सीट की मतगणना कड़ी सुरक्षा में चंबा के गवर्नमेंट मिलेनियम पॉलीटेक्निक कॉलेज, आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर, डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज धर्मशाला और शहीद कैप्टन विक्रम बतरा डिग्री कॉलेज पालमपुर में होगी।
विज्ञापन
मंडी सीट की मतगणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग, डिग्री कॉलेज कुल्लू, पीजी कॉलेज मंडी, जवाहर लाल इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर, राजीव गांधी डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर और बचत भवन रिकांगपिओ में होगी।
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय सीट की मतगणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्र हमीरपुर, पीजी कॉलेज ऊना और पीजी कॉलेज बिलासपुर में होगी। शिमला संसदीय सीट की मतगणना पीजी कॉलेज सोलन, डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन और डिग्री कॉलेज धामी (शिमला) में होगी।