फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: pm modi and rahul gandhi rally on same day in solan

हिमाचल के इस शहर में एक ही दिन गरजेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

Sat, 04 May 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: pm modi and rahul gandhi rally on same day in solan

राजनीतिक इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री पद के दो दावेदार हिमाचल के सोलन शहर में एक ही दिन चुनावी जनसभा कर एक-दूसरे पर हमला बोलेंगे। 13 मई को भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन किया है।

विज्ञापन


मोदी के लिए ठोडो मैदान तो राहुल गांधी के लिए पुलिस मैदान बुक करवाने की अनुमति मांगी है। राहुल गांधी की रैली दोपहर 12 बजे और पीएम मोदी की रैली दो बजे करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन


अगर दोनों पार्टियां एक ही दिन दिग्गज नेताओं की रैलियां करवाने पर अडिग रही तो मात्र दो किलोमीटर के दायरे में दो बड़ी रैलियां एक साथ देखने को मिलेंगी। भाजपा और कांग्रेस की इस कवायद से सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में स्टार वार की भाजपा-कांग्रेस ने बिसात बिछा दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ने बताया है कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोलन के ठोडो मैदान में रैली के लिए चुनाव आयोग को आवेदन किया है। इसी दिन भाजपा की रैली होगी।

उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया है कि सोलन के पुलिस मैदान में राहुल गांधी की रैली के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ई मेल कर मंजूरी मांगी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने 13 मई का समय हिमाचल के लिए दे रखा है। शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल है।

मोदी 10 को मंडी से गरमाएंगे चुनावी माहौल

lok sabha election 2019: pm modi and rahul gandhi rally on same day in solan
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस मई को मंडी में रैली कर चुनावी माहौल गरमाएंगे। पीएम की हिमाचल में पहली रैली मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में रखी गई है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 मई को चंबा, बिलासपुर और नाहन में चुनावी रैली करेंगे।

प्रदेश भाजपा दोनों वरिष्ठ नेताओं की रैलियों की तैयारी में जुट गई है। उधर, सीएम जयराम ठाकुर चार से छह मई तक ज्यादातर समय मंडी संसदीय क्षेत्र में रहेंगे।

भाजपा नेता शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी 7 मई के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों से बाहर आकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्य नाथ, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी की जनसभाएं भी भाजपा करवाने की तैयारी में है।

राहुल के आने तक वीरभद्र संभालेंगे प्रचार की कमान

lok sabha election 2019: pm modi and rahul gandhi rally on same day in solan

प्रदेश कांग्रेस ने रोजाना बीस छोटी-बड़ी रैलियां करने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में जनसभाएं तय होने तक चुनाव प्रचार का मुख्य जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर रहेगा। राहुल गांधी की सोलन और ऊना में जनसभाएं करवाने की तैयारी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला-चायल में रोड शो करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार से मंडी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्ध की ऊना, नालागढ़ और पांवटा साहिब में चुनावी जनसभाएं हो सकती हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने इन तीन स्थानों पर सिद्धू की जनसभाएं करवाने की मांग हाईकमान से की है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला के भी हिमाचल में चुनाव प्रचार करने की संभावना है।

कल सिराज में गरजेंगे जयराम और वीरभद्र

lok sabha election 2019: pm modi and rahul gandhi rally on same day in solan

रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज में चुनावी पारा चरम पर होगा। पांच मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोनों सिराज में चुनावी जनसभाएं करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को सिराज के छतरी में सुबह 11 बजे और दोपहर दो बजे भाटकीधार में जनसभा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इसी दिन दोपहर एक बजे बालीचौकी में चुनावी जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर चल रहे हैं। वीरभद्र सिंह अपने भाषणों में जयराम सरकार को प्रदेश की आजतक की सबसे असफल सरकार करार दे रहे हैं।

अब विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिराज जा रहे हैं। ऐसे में जयराम ठाकुर पर उनके घर में जाकर वीरभद्र सिंह क्या रुख अपनाते है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed