फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: petition Filed against Ram swaroop sharma and pcit

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप और प्रधान आयुक्त आयकर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

Sat, 18 May 2019 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: petition Filed against Ram swaroop sharma and pcit

प्रदेश हाईकोर्ट में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मंडी से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा और प्रधान आयुक्त आयकर के खिलाफ याचिका दायर कर चुनौती दी गई है कि चार साल की रिटर्न भरने स्वीकृति देना गलत है।

विज्ञापन


क्योंकि अगर कोई ठोस कारण हो तो ही पिछली आयकर रिटर्न भरने के लिए मंजूरी दी जा सकती है। सांसद रामस्वरूप ने आयकर आयुक्त को यह लिखकर दिया है कि वह संसद में व्यस्तता के कारण पिछले चार साल की आयकर रिटर्न नहीं भर सका। इसलिए उनको आयकर रिटर्न भरने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


इसके बाद  रामस्वरूप को पिछले चार साल की आयकर रिटर्न भरने की स्वीकृति दी गई है। हाईकोर्ट में याचिका दायर किए एडवोकेट पीयूष वर्मा ने शुक्रवार को यहां अमर उजाला को पुष्टि करते हुए बताया कि मंडी के वोटर लाभ सिंह की ओर से यह याचिका हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका मंडी के भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा और प्रधान आयुक्त आयकर आयुक्त को चुनौती दी है। पिछले साल साल की आयकर रिटर्न भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप को भरनी थी।

उन्होंने चार साल की रिटर्न नहीं भरी थी। वर्मा ने कहा कि इसके बाद  रामस्वरूप ने पिछले साल की आयकर रिटर्न न भरने के पीछे यह दलील की कि वह संसद के काम में व्यस्त थे। जबकि इस दलील में कोई दम नहीं था।


आयकर विभाग पिछली रिटर्न भरने के लिए आवेदन करने पर स्वीकृति देता है परंतु भाजपा प्रत्याशी की दलील उचित नहीं है। इस मामले में प्रधान आयुक्त आयकर विभाग की स्वीकृति देना जायज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed