चौकीदार को निपटाने, मोदी को खड़काने आया हूं: सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू ने बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिलासपुर में जनसभा में कहा कि मैं यहां चौकीदार को निपटाने आया हूं और मोदी को खड़काने आया हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि दो करोड़ नौकरियां मिलेंगी। नौकरी तो मिली नहीं पर लाखों लोग बेरोजगार जरूर हो गए। कांग्रेस नेहरू और गांधी की पार्टी है।
जब मोदी झूला झूल रहे थे तो उस समय भाखड़ा डैम बन गया था। देश में आईआईटी व आईआईएम बन चुके थे। सिद्धू ने कहा कि जब गुजरात में गोधरा कांड चल रहा था तो दिल्ली की मुख्यमंत्री दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चला रही थीं।
उन्होंने कहा कि जिस सरकार में पेट्रोल के दाम 37 रुपये हैं जबकि टैक्स 47 रुपये लिया जा रहा है। ऐसे में देश की हालत क्या चल रही है, अंदाजा लगाया जा सकता है। सिद्धू ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रहे हैं।
मोदी ने निजी कंपनी को पहुंचाया लाभ
हालत यह है कि मोदी ने सीबीआई को कठपुतली बना कर रख दिया है। देश के जजों को भी पत्रकार वार्ता करनी पड़ रही है। पिछले पांच सालों में भारत पर 32 लाख करोड़ का कर्जा खड़ा हुआ है।
सिद्धू ने कहा कि मोदी के राज में बीएसएनएल तबाह हो चुकी है। जबकि रिलायंस कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों कर्मचारियों की नौकरी को दांव पर लगा दिया गया है।
मोदी अंबानी और अदानी के चौकीदार
उन्होंने कहा कि मोदी अंबानी और अदानी जैसे बड़े घरानों के चौकीदार हैं जिनके घर के बाहर वह खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री चौकीदार थे तो कैसे नीरव मोदी आदि करोड़ों रुपये लेकर भाग गए।