फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Himachal's richest Lok Sabha candidate Devraj Bhardwaj

हिमाचल के सबसे धनवान लोकसभा प्रत्याशी हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Sat, 04 May 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Himachal's richest Lok Sabha candidate Devraj Bhardwaj
देवराज भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लोकसभा चुनावों में इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार है। भाजपा के चारों संसदीय प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के तीन प्रत्याशी करोड़पति और मंडी से प्रत्याशी आश्रय शर्मा लखपति हैं।

विज्ञापन


69.1 करोड़ की संपत्ति के मालिक देवराज भारद्वाज सूबे के सबसे धनाढ्य प्रत्याशी हैं, जबकि हमीरपुर के आशीष कुमार के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ 10 हजार हैं। प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव में इस बार मैदान में उतरे कुल 45 प्रत्याशियों में से 17 करोड़पति हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा 9 करोड़पति प्रत्याशी मंडी में हैं, जबकि शिमला और हमीरपुर संसदीय सीट पर सिर्फ दो-दो करोड़पति प्रत्याशी हैं। कांगड़ा में छह करोड़पति प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में वर्तमान सांसद रामस्वरूप के पास 1.57 करोड़ की संपत्ति हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी सेसराम के पास 2.19 करोड़, आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी चंद्रमणि के पास 1.16 करोड़ की संपत्ति है। 

इन प्रत्याशियों की संपत्ति भी करोड़ों रुपये

देवराज के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे गुमान सिंह के पास एक करोड़, ठाकुर सिंह के पास 15 करोड़, धर्मेंद्र ठाकुर के पास 28.38 करोड़, सुभाष मोहन के पास 1.62 करोड़ और घनश्याम चंद ठाकुर 1.47 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

कांगड़ा में किशन कपूर व पवन काजल 8.75 और 7.94 करोड़ के मालिक हैं। नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा के पास 5.18 करोड़, बहुजन समाज पार्टी के केहर सिंह के पास 7.95 करोड़ और निर्दलीय प्रत्याशी बच्चन सिंह राणा व संजीव गुलेरिया के पास 5.47 व 2.62 करोड़ की संपत्ति है।

शिमला व हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और अनुराग ठाकुर व कांग्रेस से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल तथा रामलाल ठाकुर भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed