{"_id":"5cb0458fbdec2213f10df00a","slug":"lok-sabha-election-2019-helicopter-used-for-election-campaigning-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के लिए पार्टियों को अभी नहीं मिले उड़नखटोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के लिए पार्टियों को अभी नहीं मिले उड़नखटोले
Fri, 12 Apr 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए उड़नखटोले नहीं मिल पाए हैं। देश भर मेें उपलब्ध हो रहे हेलीकॉप्टर बाहरी राज्यों के लिए बुक हैं। दूसरा हिमाचल में प्रचार के लिए अभी वक्त होना भी इसकी वजह है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय नेताओं के हिमाचल आने पर ही यहां हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आएंगे। ऐसे में दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं को कहीं गाड़ियों से तो कहीं टू व्हीलर से प्रचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि अभी पार्टी की ओर से हेलीकॉप्टर की मांग नहीं गई है। राष्ट्रीय नेताओं के हिमाचल आने पर तो यहां हेलीकॉप्टर पहुंचेेंगे ही। उन्होंने प्रचार के लिए अभी वक्त होने की भी बात स्वीकार की। कांग्रेस के राज्य महासचिव रजनीश किमटा कहना है कि हिमाचल में जरूरत के हिसाब से हेलीकॉप्टर आएंगे। वीरभद्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और स्टार प्रचारकों के लिए तो हेलीकॉप्टर होंगे ही।
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद ही सरकारी हेलीकॉप्टर को छोड़ दिया था सीएम ने
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आचार संहिता लगने के बाद ही सरकारी किराये पर लिया हेलीकॉप्टर छोड़ दिया। वह तबसे लेकर अब तक केवल गाड़ी में बैठकर ही प्रचार कर रहे हैं। वह टू व्हीलर का भी इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी गाड़ी से ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन