एक लाख से अधिक वोटरों वाला ये है हिमाचल का पहला विस क्षेत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कांगड़ा जिले का सुलह विधानसभा क्षेत्र एक लाख से अधिक मतदाता वाला पहला हलका बन गया है। निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव -2019 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की है, जिसमें सुलह हलके में 1,03,417 वोट हैं। इसमें 51,847 पुरुष और 51,570 महिला मतदाता हैं।
सबसे ज्यादा मतदाता की सूची में दूसरे नंबर पर जवाली, तीसरे पर जोगिंद्रनगर और चौथे स्थान पर नादौन हलका है। इन तीन हलकों में मतदाताओं की संख्या 90 हजार से ऊपर है।
जवाली में 96,856 मतदाता, जोगिंद्रनगर में 95,274 और नादौन में 90,129 मतदाता हैं। सूबे के आठ हलकों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं।
85 हजार से अधिक वोटर वाले हलके
85 हजार से अधिक वोटर वाले हलके
हलका मतदाता
घुमारवीं 85, 921
अर्की 89,253
नालागढ़ 86,044
नूरपुर 89,914
इंदौरा 89,780
फतेहपुर 85,410
नगरोटा 87,892
शाहपुर 86,768
बैजनाथ 88,267
कुल्लू 88,358
द्रंग 86,188
बल्ह 88,278
इन हलकों में महिला मतदाता अधिक
विस क्षेत्र पुरुष महिला
देहरा 41,064 40,192
भोरंज 39,156 39,920
सुजानपुर 36,066 36,199
बड़सर 41,982 42,062
जुब्बल-कोटखाई 34,833 34,903
जयसिंहपुर 41,075 41,630
मंडी 37,449 37,483
सरकाघाट 44,128 44,148