फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: election duty of more than 250 teachers canceled in Himachal

हिमाचल में 250 से अधिक शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी रद्द

Tue, 07 May 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: election duty of more than 250 teachers canceled in Himachal

सिरमौर जिले के कई शिक्षा खंडों में अब चुनावी ड्यूटी के चलते स्कूलों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मतलब कोई स्कूल खाली नहीं रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने करीब 250 शिक्षकों की चुनावी ड्यूटियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


इससे अब स्कूल शिक्षकों के ड्यूटी पर जाने के कारण खाली नहीं होंगे। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को इसके बारे में लिस्ट भेजी गई है। इसके अलावा विभाग अन्य स्कूलों से भी चुनाव के दौरान शिक्षकों को ऐसे स्कूलों की जिम्मेदारी देगा, जहां से सभी की ड्यूटी चुनाव में लगी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 19 मई को होने लोकसभा चुनाव के लिए शिक्षकों की भारी संख्या में ड्यूटी लगी है। इस वजह से कई स्कूल खाली हो गए। जहां महज एक शिक्षक तैनात था, उनकी भी डयूटी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से कई स्कल खाली हो रहे थे। अमर उजाला ने अप्रैल माह में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला निर्वाचन विभाग ने कई शिक्षकों की ड्यूटियां रद्द कर दी हैं।

सूत्र बताते हैं कि करीब 250 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी रद्द की गई है। जबकि शिक्षा विभाग अपने स्तर पर भी दूसरे स्कूलों से वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। इससे अब चुनाव के दौरान स्कूल बंद नहीं रहेंगे।


जिला उप निदेशक एलीमेंटरी विपन कुमार ने बताया कि अब कोई स्कूल बंद नहीं होगा। ढाई सौ से अधिक शिक्षकों को ड्यूटी से हटाया गया है। जबकि, कहीं पर विभाग स्वयं वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed