फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 complain to election commission for extension service of HP govt employees

चुनाव आयोग पहुंचा अफसरों को सेवा विस्तार देने का मामला

Mon, 15 Apr 2019 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 complain to election commission for extension service of HP govt employees
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रिटायर हो रहे सरकारी अधिकारियों को सेवा विस्तार विवादों में घिर गया है। कुछ लोगों ने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत कर आदर्श आचार संहिता के दौरान पीडब्ल्यूडी व आईपीएच विभाग से रिटायर होने वाले कई अधिकारियों को सेवा विस्तार देने पर सवाल उठाए हैं।  

विज्ञापन


मांग की है कि आयोग इस मामले की जांच कर कार्रवाई करे। आयोग ने अभी तक शिकायत पर जांच को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि आयोग ने जांच या कार्रवाई की तो कई अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही प्रदेश में किसी की नियुक्ति या सेवा विस्तार पर चुनाव आयोग ने ही रोक लगाई है। साथ ही किसी भी तरह के प्रशासनिक फैसले के लिए आयोग से अनुमति लेना जरूरी है। शिकायत में कहा गया है कि विभागों ने सरकारी अधिकारियों को रिटायरमेंट से एन पहले अपने स्तर पर सेवा विस्तार दे दिया और आयोग से अनुमति तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि अगर आयोग से अनुमति के बिना सेवा विस्तार दिया गया है तो सेवा विस्तार लेने व देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed