{"_id":"5ccc5bffbdec2207194af4e8","slug":"lok-sabha-election-2019-10-million-cash-and-drugs-seized-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 10 करोड़ की नकदी और नशीले पदार्थ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 10 करोड़ की नकदी और नशीले पदार्थ जब्त
Fri, 03 May 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान अब तक पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़नदस्तों ने 10 करोड़ की नकदी और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में नाकेबंदी के दौरान शुक्रवार को 1 करोड़ 41 लाख 500 रुपये की नकदी के अलावा 1385 लीटर शराब, बीयर व लाहण जब्त की गई।
विज्ञापन
25.825 किलोग्राम चूरा पोस्त भी पकड़ा गया। पुलिस के पास शुक्रवार को 104 लाइसेंसी हथियार जमा हुए। अब तक 85261 हथियार जमा हो चुके हैं। कुल 4106 गैर जमानती वारंट तामील किए जा चुके हैं, जबकि 2009 लोगों को बांड किया गया है।
विज्ञापन
बताया कि उनके कार्यालय में शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन की 5 शिकायतें प्राप्त हुई। अब तक कुल 341 शिकायतें मिली हैं। इनमें 250 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 91 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन