फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kalka shimla railway10 trains cancelled september 13

हिमाचल प्रदेश: कालका-शिमला रेललाइन पर ट्रैक हवा में लटका, 10 ट्रेनें रद्द; 13 सितंबर तक प्रभावित रहेगी आवाजाही

Tue, 01 Sep 2026 03:49 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 03:49 PM IST
सार

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर ट्रैक के हवा में लटकने के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से कालका-शिमला और शिमला-कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। छह ट्रेनें 11 सितंबर और चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द रहेंगी। पहले से बुकिंग कराने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से मोबाइल मैसेज के जरिए ट्रेन रद्द होने की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
kalka shimla railway10 trains cancelled september 13
ट्रैक जहां से मिट्टी बह गई है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर ट्रैक के हवा में लटक जाने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें छह ट्रेनें 11 सितंबर तक और चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द रहेंगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को रद्द करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रेनों के रद्द होने से कालका-शिमला रेललाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



रेलवे के अनुसार, प्रभावित अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में पहले से टिकट बुक करवा रखे थे, उन्हें ट्रेन रद्द होने की जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से दी जा रही है। यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द होने की सूचना पहले ही उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। कालका-शिमला रेललाइन पर ट्रैक के हवा में लटकने की स्थिति के बाद रेलवे की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रैक को सुरक्षित बनाने और रेल यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed