फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 4,050 Sahara beneficiaries migrated to the new online system.

सहारा योजना: सीएम सुक्खू बोले- 4,050 लाभार्थी ऑनलाइन सिस्टम में शिफ्ट, 3,958 का ई-केवाईसी

Tue, 01 Sep 2026 05:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

विज्ञापन
Himachal: 4,050 Sahara beneficiaries migrated to the new online system.
मुख्यमंत्री सहारा योजना की समीक्षा बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सरकारी मदद पहुंचाने वाली मुख्यमंत्री सहारा योजना को सुक्खू सरकार ने अब डिजिटल ट्रैक पर डाल दिया है। योजना में पारदर्शिता और लाभार्थियों की पहचान को लेकर नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत 4,050 सक्रिय और पात्र लाभार्थियों को नई प्रणाली में शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि 3,958 लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी भी पूरा हो गया है। सरकार के मुताबिक जुलाई 2026 में ही 3,723 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन

 

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सहारा योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचने में किसी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने योजना के क्रियान्वयन में मानवीय संवेदनशीलता के साथ-साथ डिजिटल निगरानी को भी प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। सहारा योजना के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने 20.01 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से अब तक 4.46 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सरकार का फोकस उन परिवारों पर है, जिनके सामने गंभीर बीमारी के लंबे इलाज के कारण आय का संकट खड़ा हो जाता है। योजना के तहत बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के चिन्हित गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को हर माह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मरीजों के परिचारकों को भी सहायता का प्रावधान है। ई-कल्याण पोर्टल के शुरू होने के बाद योजना के लिए अब तक 4,143 नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभाग इन आवेदनों को योजना के नियमों के तहत जांचकर स्वीकृत करने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबे समय तक इलाज के कारण आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सहायता वितरण को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनाने पर जोर दिया। नई ऑनलाइन व्यवस्था के बाद सहारा योजना में सरकार के सामने अब लाभार्थियों की संख्या, ई-केवाईसी, आवेदन और भुगतान का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा। मौजूदा आंकड़ों में 4,050 लाभार्थी सिस्टम में स्थानांतरित, 3,958 ई-केवाईसी, 3,723 भुगतान और 4,143 नए आवेदन सरकार के लिए योजना की जमीनी प्रगति मापने का आधार बनेंगे। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव सीपी वर्मा, निदेशक सुमित किमटा, डॉ. पंकज ललित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed