फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu says tickets of several BJP MLAs will be denied; leaders are in touch with Congress.

राजनीति: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा के कई विधायकों के टिकट कटेंगे, कांग्रेस से संपर्क में नेता

Tue, 01 Sep 2026 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 05:58 PM IST
सार

जयराम सरकार बनने और मौजूदा सरकार के पांच साल के फैसलों की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा में ही नेताओं को हटाने और पद बदलने का दौर चल रहा है। 

विज्ञापन
CM Sukhu says tickets of several BJP MLAs will be denied; leaders are in touch with Congress.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वह दिन में सपने देख रहे हैं। जयराम सरकार बनने और मौजूदा सरकार के पांच साल के फैसलों की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा में ही नेताओं को हटाने और पद बदलने का दौर चल रहा है। सुक्खू ने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को स्पीकर बना दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि लगता है कि भाजपा में तनाव इतना है कि शायद उन्हें ही कुर्सी से हटाना चाह रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई विधायकों के टिकट कटेंगे और कई नेता कांग्रेस के संपर्क में आने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विपक्ष से उम्मीद है कि वह तर्क-वितर्क के साथ मुद्दे उठाएगा, लेकिन लगता है कि तनाव इतना है कि वे जयराम ठाकुर को ही कुर्सी से हटाना चाह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें नहीं हटा रही है। अगर भगवान ने सरकार गिरानी होती तो वह पहले ही गिर जाती। जयराम ठाकुर इस बारे में ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लोग वोट क्यों देंगे। आरोप लगाया कि आपदा के समय भाजपा हिमाचल की जनता के साथ खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता और कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में न रहें, सुबह ठंडा पानी पीएं
सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नौ विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाल की और कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान किया। क्या सीबीएसई स्कूलों में जो शिक्षक रखे गए हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा। जो हाईएंड उपकरण मरीजों के लिए लगाए हैं, वे हटा दिए जाएंगे। जो करना है, उसे करिये। खुली चुनौती है। भाजपा विधायक दल किस तरह से नीरस होकर व हताश होकर भाजपा विधायक दल अंदर बैठा होता है। प्रश्न पांच मिनट का पूछते हैं और उत्तर चाहते हैं कि दो मिनट का दूं। जयराम को तनाव में नहीं रहना चाहिए। रोज सुबह उठकर ठंडा पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed