{"_id":"5cadddc6bdec2214516f5c97","slug":"lok-sabha-elction-2019-kuldeep-rathore-statement-over-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से लें आचार संहिता के उल्लंघन के मामले : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से लें आचार संहिता के उल्लंघन के मामले : राठौर
Wed, 10 Apr 2019 06:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस लीगल विभाग के सदस्य सरकार के किसी भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को सख्ती से लें। अगर आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो कांग्रेस लीगल विभाग को कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग की बैठक प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव रजनीश किमटा, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल, विधि विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता और अन्य पदाधिकारियों सहित विधि विभाग के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया में विधि विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विधि विभाग के सदस्यों और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने पर चुनाव आयोग से मामले उठाने को आगे आएं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता ने कहा कि पार्टी का विधि विभाग अपना उत्तरदायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहा है। विधि विभाग ने सभी जिलों एवं सभी उपमंडलों में अपने सदस्य नियुक्त कर दिए है, जो आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर नजर रखे हुए हैं।
इस बैठक में लीगल विभाग के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र छाकुर, बलदेव नेगी, अजय शर्मा, बीआर वर्मा, राजन कोहली, विशाल जीस शर्मा, नावनिश कंवर, अलखनंदा हांडा और महेंद्र जराई सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।