लोकसभा चुनाव: हिमाचल में इन 18 केंद्रों में होगी मतगणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के तहत हिमाचल में 18 केंद्रों पर मतगणना होगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्र जिला चंबा के चुराह, चंबा, डलहौजी, भटियात की मतगणना राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा में होगी।
जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र में आने वाले चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी इसी कॉलेज में होगी। नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में होगी।
सुलह, पालमपुर, जयसिंहपुर और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कैप्टन विक्रम बत्तरा महाविद्यालय पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा, शाहपुर और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में होगी।
इसी तरह मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल-स्पीति हलके की मतगणना जिला मुख्यालय केलांग में होगी। जबकि जिला कुल्लू के मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना डिग्री कॉलेज कुल्लू में होगी।
इन केंद्रों पर भी होगी मतगणना
विधानसभा क्षेत्र सिराज, मंडी और बल्ह की मतगणना स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में होगी। वहीं करसोग, सुंदरनगर, नाचन और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में होगी।द्रंग और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर में होगी।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत ही आने वाले किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बचत भवन रिकांगपिओ में होगी। इसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रामपुर में होगी।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कांगड़ा जिला के देहरा, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के अतिरिक्त कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में की जाएगी।
शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में होगी। हमीरपुर जिला के भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) हमीरपुर में की जाएगी।
ऊना जिला के चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में जबकि बिलासपुर जिला के झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर और श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में की जाएगी।
शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत शिमला जिला के चौपाल, ठियोग, कसुंपटी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल-कोटखाई और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज धामी में की जाएगी।
जिला सोलन के अर्की, नालागढ़, दून, सोलन और कसौली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में होगी। जबकि सिरमौर जिला के पच्छाद, नाहन, श्री रेणूका जी पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में की जाएगी।