लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले हिमाचल में ऐसे बीता प्रत्याशियों का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन पहले कोई उत्मीदवार कार्यकर्ताओं के बीच रहा तो कई सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। मतगणना से ठीक एक दिन पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने मां श्री नयनादेवी के दर परिवार सहित पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा। पुजारी नीलम शर्मा और पुजारी अमित शर्मा, विक्की शर्मा, रिंकू शर्मा ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे। अनुराग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपने हर काम की शुरुआत माता श्री नयनादेवी के दरबार से करते हैं। चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी यहां से की और अब जब चुनाव के नतीजे आने वाले हैं तो भी वह माता के दरबार में पहुंचे हैं।
शांडिल ने शिमला में फोन पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में गुजारा दिन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल मतगणना से एक दिन पूर्व शिमला स्थित अपने आवास में ही रहे। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और मतगणना पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
कर्नल धनी राम शांडिल ने इस दौरान सिलसिलेवार फोन सुने। शांडिल लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिमला चले गए हैं और पिछले 19 मई से वे वहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क बनाया हुआ है और लगातार उन्हें दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
रामलाल ने पूरा दिन कार्यालय में बैठकर लिया फीडबैक
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर रामलाल ने मतगणना से एक दिन पहले अपने कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।
जबकि उन्होंने अपने कार्यालय में ही बुलाकर काउंटिग एजेंटों से भी बातचीत की और उन्हें भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह कार्यालय में बैठकर ही मतगणना को देखेंगे।
ठाकुर रामलाल के कार्यालय में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा रहा। रामलाल ने भी लोगों से संबंधित क्षेत्रों का जनादेश जानना चाहा। इसके अलावा वह देर शाम तक अपने कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे।
मतगणना के दिन शिमला जाएंगे कश्यप
शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप गुरुवार को मतगणना के दौरान शिमला में रहेंगे। बुधवार को सुरेश कश्यप अपने घर पर ही रहे। सराहां में उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक कर मतगणना को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए।
इसके बाद वह शिमला रवाना हो गए। सुरेश कश्यप ने बताया कि वह मतगणना के दौरान शिमला में रहेंगे। भाजपाइयों ने जश्न की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि चुनाव में जीत मिलने के बाद नाहन में हलवा पूरी का प्रसाद बांटा जाएगा।
वहीं लड्डू भी बांटे जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि सिरमौर में भाजपा प्रत्याशी भारी लीड लेंगे। उधर, कांग्रेस भी जश्न की तैयारी में है। जिला कांग्रेस अजय सोलंकी ने बताया कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। केंद्र में यूपीए की सरकार बनेगी।
समर्थकों से घिरे रहे रामस्वरूप
हाट सीट मंडी में चुनावी नतीजों से पहले ही भाजपा ने जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सांसद रामस्वरूप शर्मा के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थक रामस्वरूप की जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि फोन पर लगातार उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।
यही नहीं चुनावी नतीजों के साथ साथ जोगिंद्रनगर बाजार में धाम के आयोजन की पूरी तैयारी है। कुक, बर्तन और गैस आदि बुक कर दिए गए हैं। सांसद रामस्वरूप ने बताया कि उन्हें सुबह से ही फोन पर बधाइयां मिलती रहीं और पूरा दिन उनके घर पर समर्थकों और जनता एवं कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा।
उधर, कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मत गणना सहित कल होने वाले भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में भी विचार विमर्श किया। कहा कि, वह जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उनकी जीत को कोई नहीं रोक सकता।
फेसबुक पर सक्रिय रहे आश्रय शर्मा
सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
सुंदरनगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नतीजों के बाद जीत की घोषणा होते ही जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। लेकिन नतीजों से पहले कुछ नहीं कह सकते। एग्जिट पोल निकालकर भाजपा ईवीएम से ध्यान भटकाना चाहती हैं।
कपूर और काजल घर बैठकर सुनेंगे चुनाव परिणाम
लोस चुनाव परिणाम से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल दिन भर अपने मटौर स्थित कार्यालय में समर्थकों सहित रणनीति बनाते रहे। कार्यालय में उनके समर्थक पंचायत प्रतिनिधि व अन्य कार्यकर्ता आते रहे। उनके साथ क्रमवार बैठकों का दौर जारी रहा।
विधायक काजल कांगडा चंबा विस क्षेत्रों की फीडबैक भी लेते रहे। इस दौरान चुनाव परिणाम की तैयारियों को लेकर पार्टी ने अपने एजेंटों से गहन चर्चा भी। विधायक काजल मतगणना के दौरान अपने कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे।
उधर, भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर भी बुधवार को दिन भर अपने घर पर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। मतगणना के दिन कपूर घर पर बैठकर ही चुनाव परिणाम सुनेंगे।
कपूर ने भी अभी तक लड्डुओं और बैंडबाजे के लिए आर्डर नहीं दिया है। दोनों नेताओं ने कहा कि रिजल्ट के दिन जीत के बाद ही लड्डुओं और बैंडबाजे के लिए आर्डर दिया जाएगा।