{"_id":"5eafa0fe8ebc3e90ac76540e","slug":"lockdown-3-0-in-himachal-people-in-social-distancing-at-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग में रहे लोग, बोतलें की जा रहीं सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग में रहे लोग, बोतलें की जा रहीं सैनिटाइज
Mon, 04 May 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 May 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायतों के साथ आज से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया है। इसमें लॉकडाउन और कर्फ्यू में छूट अब पांच घंटे दी गई है। प्रदेश में आज से पांच घंटे की कर्फ्यू में छूट के बाद भी दवा की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शराब ठेके खुल गए हैंं। कुछ शराब ठेकों पर शराब की बोतलों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के हर जिले में बाजार खोलने के लिए अलग-अलग फार्मूला बनाया है। कहीं एक दिन एक तरफ की दुकानें तो दूसरे दिन दूसरी तरफ की दुकानें खुलेंगी। कहीं जोन के हिसाब से दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
बाजार खुलने का समय
शिमला सुबह 9:30 से 2:30
सिरमौर सुबह 10 से 3
बिलासपुर सुबह 9 से 2
हमीरपुर सुबह 9 से 2
ऊना सुबह 9 से 2
चंबा सुबह 10 से 3
सोलन सुबह 10 से 3
मंडी सुबह 9 से 2
कांगड़ा सुबह 8 से 12 (कर्फ्यू में ढील का समय सोमवार को तय होगा)
कुल्लू सुबह 10 से 3
लाहौल-स्पीति अभी तय नहीं