फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   local leaders are not allowed to meet sonia gandhi in shimla.

दो टूक जवाब, सोनिया गांधी से मिलना है तो दिल्ली आओ

Mon, 24 Aug 2015 09:56 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
local leaders are not allowed to meet sonia gandhi in shimla.

कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलना है तो दिल्ली आओ। सोनिया से मिलने के इच्छुक प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उनकी सुरक्षा में मुस्तैद एसपीजी और ‘दस, जनपथ’ से यही जवाब मिल रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 17 मई को शिमला आई थीं। तब वह दो दिन प्रियंका के निर्माणाधीन मकान पर गई थीं।

विज्ञापन


कुछ मंत्री, कई विधायक, पूर्व विधायक उनसे मिलने के प्रयास में बताए जा रहे थे। तब भी सोनिया किसी से नहीं मिलीं। 22 अगस्त को दूसरी बार शिमला आकर सोनिया ने यहां निर्माणाधीन घर का जायजा लिया। वह रविवार को भी साइट पर गईं। इस बीच भी वह मकान से संबंधित लोगों को छोड़कर किसी से नहीं मिली।

विज्ञापन

मां की निगरानी में बन रहा प्रियंका का घर

local leaders are not allowed to meet sonia gandhi in shimla.

प्रियंका ने वर्ष 2007 में घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। चार साल पहले भी इस भवन की दो मंजिलें तैयार हो चुकी थीं, मगर प्रियंका ने पसंद न आने पर गिरवा दी थीं। अब वह इसे मां सोनिया और अपनी खास निगरानी में बनवा रही हैं।

उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है।

पिछली बार भी निजी दौरा था। ऐसे में उनसे मिलने का कोई मतलब ही नहीं। हो सकता है कि कुछ नेता उनसे मिलने के प्रयास में हों, पर हम उनकी निजता का ध्यान रखते हुए ऐसा कोई प्रयास नहीं कर रहे।

केवल एक स्थानीय नेता को इजाजत

local leaders are not allowed to meet sonia gandhi in shimla.

सोनिया के शिमला दौरे में उनके निकट जाने की इजाजत केवल एक ही नेता को है। ये शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची हैं। खाची के पास प्रियंका की इस जमीन की स्पेशल पावर ऑफ अटार्नी रह चुकी है।

सोनिया गांधी रविवार को दूसरे दिन भी छराबड़ा में मकान की साइट पर गईं और उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यहां जायजा लिया। लंच से पहले अकेली प्रियंका ही साइट पर गईं, जबकि सोनिया दोपहर बाद साइट पर गईं। दोनों सोमवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed