{"_id":"69fc948796ec51745a0b7398","slug":"listening-to-bhagwat-gives-mental-peace-girdhari-shimla-news-c-19-sml1002-717487-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत श्रवण से मिलती है \nमानसिक शांति : गिरधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत श्रवण से मिलती है मानसिक शांति : गिरधारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
पहले दिन बताया कलियुग में भागवत का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में वीरवार को श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
कथा के पहले दिन कथा व्यास गिरधारी लाल शर्मा ने व्यास गद्दी से 12 स्कंध, 335 अध्याय और 18,000 दिव्य श्लोकों वाले श्रीमद्भागवत पुराण पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। प्रवचन के दौरान गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण में दिखाया गया भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना द्वापर युग में था। उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और संस्कारों के लिए भागवत श्रवण जरूरी है। यह ग्रंथ हमें बताता है कि कलियुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही मुक्ति का साधन है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने जानकारी दी कि यह दिव्य कथा 7 दिन तक चलेगी। रोजाना दोपहर 2:00 बजे से कथा शुरू होगी। इस दौरान भागवत के मूल मंत्रों सहित मूल पाठ का नित्य वाचन किया जाएगा। कथा के समापन पर हवन कर पूर्णाहुति दी जाएगी। कथा के शुभारंभ पर सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपॉल पूरी, उपप्रधान गोपाल कृष्ण डोरा और प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने कथा व्यास गिरधारी लाल शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंचे। संवाद