फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Liquor shops to be closed during curfew in Himachal

हिमाचल में अब कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे शराब के ठेके, सरकार ने देर रात बदला अपना फैसला

Fri, 27 Mar 2020 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Mar 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops to be closed during curfew in Himachal
liquor shop

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में लगाए कर्फ्यू में सरकार ने आधे दिन की ढील दे दी है। पूरे प्रदेश में रोजाना सात से एक बजे तक राशन और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी की जा सकेगी। इसके अलावा हिमाचल में अब कर्फ्यू के दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। शराब के ठेकों को लेकर सरकार ने देर रात अपना फैसला बदला है।

विज्ञापन


यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई उपायुक्तों की वीडियो कांफ्रेंस में लिया गया। सीएम ने उपायुक्तों को बड़ी दुकानों से शहरी क्षेत्रों में होम डिलीवरी की संभावना देखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसलिए उन्होंने उपायुक्तों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर पाए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कर्फ्यू में छूट की अवधि के दौरान लोगों के मध्य उचित सामाजिक दूरी बनी रहे और लोग इस अवधि में अकारण बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारी अपना स्थान न छोड़ें, क्योंकि उन्हें किसी भी समय ड्यूटी पर बुला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छूट के दौरान किसानों और बागवानों के लिए खाद भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए 104 और 1077 हेल्पलाइन शुरू की है। छूट के दौरान घर से एक व्यक्ति को ही आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए बाहर आने की इजाजत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed