फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lindsay of England reached Himachal Sundernagar after crossing seven seas

सात समुद्र पार कर हिमाचल सुंदरनगर पहुंची इंग्लैंड की लिंडसे, ये है वजह

Fri, 07 Jun 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lindsay of England reached Himachal Sundernagar after crossing seven seas
- फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर के डोडवा स्थित साकार स्कूल के स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में आजकल एक विदेशी मेहमान के आने से चहल-पहल है। इंग्लैंड के एक कॉलेज की तरफ से दो हफ्ते के एजूकेशनल टूर पर आई लिंडसे विशेष बच्चों के साथ रहकर उनके क्रियाकलापों पर अध्ययन कर रही है। 

विज्ञापन


वह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की भी जानकारी लेंगी। स्टेफोर्डशिरे विश्वविद्यालय की स्कॉलरशिप पर भारत आई लिंडसे ने साकार स्कूल के बच्चों के साथ अच्छी खासी दोस्ती कर ली है।
विज्ञापन


वह यहां के अध्यापकों व अध्यापिकाओं के साथ मिलकर बच्चों के बारे में जानकारियां प्राप्त कर रही हैं। उनके अध्ययन के साथ बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का काम भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक वह अपने घर से चार हजार किलोमीटर दूर हैं, लेकिन संस्थान के प्रबधंकों के प्रयास से उन्हें वह हर चीज सीखने का मौका मिल रहा है, जो उनके  इस एजूकेशनल टूर के लिए जरूरी है।  यही नहीं,  उनका कॉलेज भी रोज उनके कार्यों का अपडेट ले रहा है।


उन्होंने स्थानीय गांव की लड़कियों की तरह सलवार कुर्ता और दुपट्टा ओढ़ा है। जबकि यहां का खानपान और पहाड़ी टोपी भी खूब भा रही है। मौके पर साकार सोसायटी की अध्यक्ष शीतल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और सलाहकार हेम सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed