{"_id":"61ae4469bb115f2af263920d","slug":"leporad-in-shimla-shimla-city-news-sml3925819171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विकासनगर में तेंदुए की दहशत, रिहायशी इलाके में कई कुत्तों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विकासनगर में तेंदुए की दहशत, रिहायशी इलाके में कई कुत्तों को बनाया शिकार
विज्ञापन
Leporad in shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में तेंदुए के आने से
दहशत, कई कुत्ते बनाए शिकार
पार्षद ने की पिंजरा लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कनलोग और डाउनडेल इलाके के बाद अब शहर के विकासनगर में तेंदुए के घूमने से लोग दहशत में आ गए हैं। यहां तेंदुए के अलावा इसके छोटे बच्चे भी रिहायशी इलाके में घूमते देेेखे गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार लोअर विकासनगर में एक हफ्ते के दौरान कई बार तेंदुआ दिख चुका है। कई बार तो दिन के समय भी लोगों को तेंदुआ दिखा है। यहां कई लावारिस कुत्तों के अलावा पालतू कुत्तों को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया है। स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि रिहायशी इलाके में तेंदुआ घूमने को लेकर कई लोग शिकायत कर चुके हैं। भाटिया निवास में तेंदुआ मकान के आंगन में काफी देर बैठा रहा। यहां से कई लावारिस कुत्ते भी तेंदुए ने उठा लिए हैं। ऐसे में वन विभाग से मांग है कि यहां पिंजरा लगाया जाए ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान को भी परिमहल और साथ लगते इलाके में तेंदुआ घूमने को लेकर शिकायतें मिली हैं।