{"_id":"65d22eb94beade1e4708de00","slug":"leopard-hunted-55-goats-in-arki-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में तेंदुए ने 55 बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में तेंदुए ने 55 बकरियों को बनाया शिकार
Sun, 18 Feb 2024 09:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:53 PM IST
सार
वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय ठाकुर ने बताया कि देवी राम पुत्र परसराम गांव रुढाल ने सूचना दी कि देर रात उनके काऊ शेड में तेंदुए ने बकरे-बकरियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अर्की क्षेत्र के सेंचुरी एरिया में तेंदुए ने 55 बकरियों को मार डाला। मामला बीते शनिवार की रात का है। हालांकि साथ वाले शेड मे रखे करीब आधा दर्जन बकरियों के मेमने बच गए। वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय ठाकुर ने बताया कि देवी राम पुत्र परसराम गांव रुढाल ने सूचना दी कि देर रात उनके काऊ शेड में तेंदुए ने बकरे-बकरियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
परयाब (रुढाल) से लगभग आधा किलोमीटर दूर सेंक्चुरी एरिया में उनका शेड है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि विभाग एनिमल हसबेंडरी की टीम मौके पर पहुंची थी इसके बाद उन्होंने 55 बकरे बकरियों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन