{"_id":"5f7f4a8d8ebc3e9b7a5bf2a7","slug":"leaopard-attacked-dog-shimla-city-news-sml3476986119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के ढींगूधार में तेंदुए का आतंक, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के ढींगूधार में तेंदुए का आतंक, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार
विज्ञापन
शिमला। संजौली के समिट्री और ढींगूधार के रिहायशी इलाकों में तेंदुओं के घूमने से लोग दहशत में हैं। दो दिन के भीतर तेंदुए ने कई कुत्तों को अपना शिकार बना दिया है। इसकी एक घटना कैमरे में भी कैद हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार रात तेंदुए ने समिट्री गेट के समीप बने ब्रिज निवास के पास एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया। बुधवार देर रात को एक तेंदुआ ढींगूधार पहुंच गया और यहां सुरेंद्र ठाकुर के घर के परिसर से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई जो अब वायरल हो गई है। मनोनीत पार्षद राजेंद्र चौहान और पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि लोग दहशत में है। रिहायशी इलाकों में रात के समय तेंदुए के घूमने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन्होंने वन विभाग से एरिया में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। उधर, वन विभाग का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाया जाएगा।
शहर के समिट्री इलाके में कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने एक घर की बालकनी से पालतू कुत्ते को उठा लिया था। इस इलाके में आए दिन पालतू कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना रहा है। इस एरिया में लावारिस कुत्तों की संख्या भी काफी ज्यादा है। लेकिन इनके झुंड में रहने के कारण तेंदुआ इनकी बजाय पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है।