फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   last date to fill income tax return

आयकर रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन

Thu, 31 Jul 2014 06:00 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
last date to fill income tax return

आपने अब तक रिटर्न नहीं भरा है तो वीरवार को भर दें। आयकर रिटर्न भरने का अंतिम दिन 31 जुलाई है। आपको अपनी रिटर्न भरनी है तो शाम पांच बजे तक आयकर विभाग में मैनुअल जमा करवा सकते हैं और यदि आप ई-रिटर्न फाइल करना चाहते हैं तो देर रात तक भी भर सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक रिटर्न नहीं भरा है। ऐसे लोग आज शाम पांच बजे तक आयकर रिटर्न भर सकते हैं।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

last date to fill income tax return

1-आप आयकर रिटर्न भरने जा रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका नाम, पैन नंबर और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी हैं कि नहीं।

2-अगर आप आयकर रिटर्न फाइल करने में लेट हो गए हैं तो एक माह का फालतू ब्याज देकर आप आयकर रिटर्न भर सकते हैं।

3-रिटर्न भरने के दौरान अपने बैंक खातों के साथ सभी सेविंग और अन्य जानकारी दें। आपके आय के सभी स्त्रोत और अन्य जानकारी स्पष्ट दें।

रिवाइज करने की भी मिलेगी सुविधा

last date to fill income tax return

यदि किसी को रिटर्न भरना नहीं आता है तो उसके लिए आयकर रिटर्न प्रिपेयर हैं। जिनके नंबर विभाग ने जारी किए हैं। यही नहीं, किसी असुविधा पर आयकर विभाग की हेल्प डेस्क पर जानकारी दी जा सकती है।

जिन लोगों का छोटा व्यापार है और उनको अपने व्यापार में नुकसान हो गया है तो वह अपने इस नुकसान को आगे तभी ले जा सकते हैं, जब वह 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न भर दें। ऐसी स्थिति में छोटे व्यापारियों के लिए यह अलर्ट का समय है।

रिवाइज का मिलेगा मौका


आप अपने आयकर रिटर्न को 31 जुलाई तक जमा कर देंगे तो आपको आयकर विभाग द्वारा कई लाभ मिलेंगे। आपके फार्म में कोई गलती होने की सूरत में भी आप अपनी गलती को कभी भी सुधार सकते हैं। हां, यदि रिटर्न आपने देरी में भरी तो आपको किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed