{"_id":"0de58b4066fe4238aa5df2f82ca91c4e","slug":"last-chance-for-smart-card-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी कीजिए, स्मार्ट कार्ड बनाने का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी कीजिए, स्मार्ट कार्ड बनाने का आखिरी मौका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बीमा स्वास्थ्य योजना के तहत नगर निगम शिमला में रहने वाले बीपीएल परिवारों के पास स्मार्ट कार्ड बनाने का आखिरी मौका है।
विज्ञापन
साथ ही वे लोग जो 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम हैं, वे भी अपने स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। ये कार्ड छह और सात जून को नगर निगम दफ्तर में बनाए जाएंगे।
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक टीएस कायथ ने बताया है कि स्मार्ट कार्ड धारक परिवार को इसमें मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी।
इसमें परिवार के पांच सदस्यों का इलाज आम बीमारी की अव्यवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार तक मुफ्त किया जाएगा।
इससे पहले भी शिमला में यह कार्ड बनवाए जा रहे थे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कार्ड नहीं बनवा पाए थे। ऐसे में प्रशासन ने इन्हें एक और मौका दिया है।
ये कार्ड नगर निगम शिमला के मालरोड स्थित दफ्तर में बनाए जा रहे हैं। आप सुबह दस बजे ऑफिस पहुंचकर ये कार्ड बनवा सकते हैं।