फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   language teacher result yet not declared.

तीन माह से परिणाम के इंतजार में एलटी

Sat, 14 Nov 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर) Updated Sat, 14 Nov 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
language teacher result yet not declared.

प्रदेश के भाषा अध्यापक तीन माह से परिणाम के इंतजार में हैं। 450 अभ्यर्थियों के मौखिक साक्षात्कार 5 अगस्त को लिए गए थे, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने 19 अप्रैल, 2015 को लिखित परीक्षा ली थी। करीब 3500 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इसमें से 450 अभ्यर्थियों को मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया गया। इनमें 146 भाषा अध्यापकों का चयन होना है। अभ्यर्थियों में उर्मिला रमौल, उरेंद्र, राजेंद्र कुमार, रेखा, प्रियंका, राखी और जयप्रकाश आदि ने बताया कि परीक्षा में कुछ ऐसे अभ्यर्थी बैठे थे, जो बीएड कर रहे थे। इनकी बीएड पूरी नहीं हुई थी, लेकिन मौखिक परीक्षा में तीन दर्जन अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पर कुछ ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है कि जिन अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा के दौरान बीएड पूरी है, उन्हें भी पात्र समझा जाए। सरकार को इस विषय पर 30 अक्तूबर को अपना पक्ष रखना था। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस मामले में जल्द अपना पक्ष रखे, ताकि 146 बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed