फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide on school building in chamba himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से स्कूल पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे 64 बच्चे

Thu, 01 Aug 2019 02:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
landslide on school building in chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बारिश कहर मचाने लगी है। गुरुवार को चंबा जिले की कंगेला प्राथमिक पाठशाला पर पहाड़ से मलबा गिर गया। शिक्षकों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए स्कूल के 64 छात्र- छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब पौने 10 बजे जब बच्चे कक्षाओं में बैठे हुए थे, उसी दौरान स्कूल के साथ लगती पहाड़ी दरक गई और पत्थर दीवार तोड़कर कमरे में जा पहुंचे। हमीरपुर के कोट लांगसा में कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन


ऊना में घनारी में स्वां नदी में कॉलेज से लौटती छात्रा फंस गई। उसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेस्क्यू किया। भूस्खलन से प्रदेश भर में 271 सड़कें बंद हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई वाहन मलबे में दब गए। घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

भूस्खलन से मलबा मकान में घुस गया

landslide on school building in chamba himachal pradesh

शिमला में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। मैहली के समीप भूस्खलन से मलबा मकान में घुस गया। कसुम्पटी में बुधवार रात तीन सूखे पेड़ गिर गए। एक घर को नुकसान पहुंचा है। पेड़ बिजली के पोल पर गिरा, जिससे तार टूट गए।

गुस्साए लोगों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। कुल्लू की सैंज घाटी को जोड़ने सड़क के बीच पागलनाले में बाढ़ का मलबा सड़क पर आ गया। इससे दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। जिले में दो दर्जन सड़कें प्रभावित रहीं।

भुंतर से हवाई उड़ान भी नहीं हुईं। मंडी के करसोग-मंडी-जयदेवी मार्ग भूस्खलन से बाधित चल रहा है। मंडी से बड़ा भंगाल और चौहारघाटी को जोड़ने वाली घटासनी बरोट सड़क बंद है। कोल डैम में पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने पर फ्लड गेट खोल दिए हैं।

बिलासपुर सदर की पट्टा मोरसिंघी सड़क बंद हो गई है। श्री नयना देवी के घवांडल चौक पर भी मलबा गिरने से सड़क बंद है। हमीरपुर के रंगस में सड़क पर पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से धर्मशाला-शिमला एनएच पर यातायात प्रभावित रहा।
 

तीन-चार अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

landslide on school building in chamba himachal pradesh

हिमाचल में तीन और चार अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। सात अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। गुरुवार को सूबे के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। इससे ठंड में भी इजाफा हुआ है।

गुरुवार को नाहन में अधिकतम तापमान 29.6, सोलन-बिलासपुर-चंबा में 27.0, धर्मशाला में 26.4, हमीरपुर में 26.0, ऊना में 25.8, भुंतर  में 25.0, सुंदरनगर में 24.0, कल्पा में 21.3, शिमला में 20.4 और डलहौजी में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed