फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide on bharmour pathankot national highway in chamba

चंबा: एनएच समेत 56 सड़कों पर ठप रहा यातायात, घरों को भी नुकसान

Tue, 20 Jul 2021 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 08:25 PM IST
सार

हिमाचल में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इससे भरमौर-पठानकोट हाईवे भी बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
landslide on bharmour pathankot national highway in chamba
भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दूसरे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 56 सड़कों पर भूस्खलन के बाद यातायात व्यवस्था ठप पड़ गया। हालांकि, देर शाम तक 43 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया था जबकि 13 मार्ग बंद पड़े थे। वहीं, चुराह उपमंडल के खुशनगरी में एक व्यक्ति का मकान गिर गया। डलहौजी में दो रसोईघर, एक मकान सहित भटियात में भी एक मकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट एनएच मंगलवार देर रात साढ़े आठ से नौ बजे तक बंद रहा। वहीं, सुबह एक बार फिर केरू पहाड़ दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इसके अलावा चमडोली नामक स्थान पर भी भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। एनएच पर गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई। कुल मिलाकर मंगलवार को एनएच बाधित होने और खुलने का क्रम बदस्तूर जारी रहा। डलहौजी के 14, चंबा के 22, तीसा के 8 और भरमौर के 12 मार्ग बंद रहे। सूचना मिलने के बाद लेबर और मशीनरी मौके पर तैनात की गई और देरशाम तक बंद कुछ सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। 
विज्ञापन


बारिश से तीसा उपमंडल के तहत खुशनगरी निवासी रमेश कुमार का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, बारिश से भटियात विस क्षेत्र के तहत हटली निवासी अंजना देवी पत्नी जगदीश का कच्चा मकान और डलहौजी निवासी हेमराज पुत्र जग्गा के मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, द्रम्मन निवासी सुनील कुमार पुत्र रंजीत कुमार और बनू निवासी माया देवी के रसोईघर को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम के कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बुधवार तक लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए विभागीय लेबर और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही बार-बार मार्ग बंद पड़ने वाली जगहों पर मशीनरी और लेबर पहले से तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी 
आरएम राजन जम्वाल ने कहा कि मंगलवार को चंबा-गागला मार्ग को छोड़ कर बंद सड़कों पर फंसी एचआरटीसी की तीन बसें निकाल ली गई हैं। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। बेवजह लोग घरों से बाहर न निकलें, पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed