फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laborer died after falling from a pillar of a railway line under construction in bilaspur

Bilaspur: रेल लाइन के निर्माणाधीन 80 मीटर ऊंचे पिलर से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 24 Mar 2025 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 08:06 PM IST
सार

बिलासपुर शहर के लुहणू मैदान के पास बन रहे रेल लाइन के करीब 80 मीटर ऊंचे पुल पर काम कर रहा कामगार नीचे गिर गया। कंपनी की एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
laborer died after falling from a pillar of a railway line under construction in bilaspur
निर्माणाधीन 80 मीटर ऊंचे पिलर से गिरकर मजदूर की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण में लगे एक मजदूर की करीब 80 मीटर ऊंचे निर्माणाधीन पिलर से गिर कर मौत हो गई। मजदूर हादसे के समय पिलर से शटरिंग निकालने का काम कर रहा था। साथी मजदूरों के अनुसार उसने सेफ्टी बेल्ट भी लगाई थी, लेकिन वह भी जान नहीं बचा पाई।

विज्ञापन


हादसा रविवार रात को हुआ। मृतक रागीव (24) पुत्र शहीद निवासी गांव नगला खुर्द डाकघर बावेल तहसील बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान हुई है। मृतक के चचेरे भाई मोसिन मलिक ने पुलिस को बताया है दोनों करीब एक साल से एचजी कंपनी में बतौर मजदूर काम कर रहे थे। रविवार की रात को रागीव सहित दो अन्य मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाकर निर्माणाधीन पिलर से शटरिंग खोलने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


नीचे खड़े होकर वह उन्हें सुरक्षा संकेत दे रहा था। जब पिलर पर लगाए नट बोल्ट खोले जा रहे थे तो अचानक शटरिंग निकल गई और रागीव सेफ्टी बेल्ट के साथ नीचे की ओर लटक गया। इसी दौरान ऊपर से गिर रही शटरिंग की प्लेट भी रागीव के सिर पर लगी, जिससे वह खुद भी पिलर से नीचे गिर गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सदर थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed