फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over groupism in himachal congress

किसी को कोई शिकायत है तो सीधे मुझसे बात करें, सुधार करूंगा: राठौर

Wed, 02 Oct 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over groupism in himachal congress
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुझसे किसी को कोई शिकायत है तो सीधे मुझसे बात करें, मैं सुधार करूंगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए दल-बल के साथ चुनाव मैदान में उतर जाएं।

विज्ञापन


गीले-शिकवे अगर कोई हैं तो उन्हें दूर कर पार्टी की मजबूती के लिए आगे आएं। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक ताकतों से भाजपा के साथ है, जिसको हमें मिलकर हराना है। इससे पहले राजीव भवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्होंने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप राठौर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका एकमात्र प्रयास प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed