{"_id":"5bfd2794bdec2241cc617fa2","slug":"kshatriya-mahasabha-solan-unit-dissolved-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय महासभा की सोलन इकाई भंग, इस वजह ये हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय महासभा की सोलन इकाई भंग, इस वजह ये हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला सोलन इकाई को भंग कर दिया गया है। राज्य कार्यकारिणी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि आगामी दस दिन के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि प्रदेश इकाई ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अभी प्रदेश में महासभा का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले जो भी राजनीतिक दल स्वर्ण वर्ग के हितों की बात करेगा। उनका समर्थन किया जाएगा। अगर कोई भी दल स्वर्ण समाज के साथ नहीं आया तो लाखों लोग चुनावों में नोटा का बटन दबा कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महासभा ने प्रदेश में कोर कमेटी का गठन कर लिया है। संजय राणा कोर कमेटी के अध्यक्ष, उदय सिंगटा प्रदेश प्रभारी, सुनील राणा उपाध्यक्ष, पूजा ठाकुर वीरांगना अध्यक्ष और जितेंद्र गुलेरिया को जिला अध्यक्ष कांगड़ा नियुक्त किया गया है।