{"_id":"597323ec4f1c1b5e148b499c","slug":"kotkhai-gangrape-and-murder-case-youth-congress-president-vikramaditya-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य बोले- गुड़िया प्रकरण पर लोगों को उकसा रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य बोले- गुड़िया प्रकरण पर लोगों को उकसा रही है भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गुड़िया प्रकरण पर भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को उकसा रही है। उन्होंने कहा कि गुड़िया के कातिलों को सजा जरूर मिलेगी। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि इस मामले में किसी के पास भी कोई सबूत या प्रमाण हो तो उसे पुलिस या सीबीआई को देना चाहिए, जिससे उसके परिवार को न्याय मिले और गुड़िया की आत्मा को शांति। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस घटना से जितना दुख गुड़िया के परिवार को हुआ है, उतना ही उन्हें और प्रदेश की जनता को भी हुआ है। भाजपा इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए लोगों को आक्रामक करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश को उत्तर प्रदेश जैसा अशांत बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा को यूपी का हाल भी देख लेना चाहिए, जहां आए दिनों ऐसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगने से पहले उन्हें ऐसे राज्यों से भी अपने मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए। कहा कि जिस दिन यह मामला हुआ, उसी दिन से पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जब लोग पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्यमंत्री ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए केंद्र सरकार को लिखा। केंद्र के ढुलमुल रवैये से सरकार को सीबीआई जांच आदेश के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
इस दौरान भाजपा ने इस मामले पर अपनी राजनीति शुरू कर दी। दोषियों को पकड़ना पुलिस का कार्यक्षेत्र है, जबकि न्यायालय न्याय देता है।